मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 को आगरा आएंगे, तैयारियों में जुटा प्रशासन
आगरा, 21 जुलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को यहां आ रहे हैं। वे जनसभा को संबोधित करने के साथ विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन के दृष्टिगत जीआईसी मैदान, कोठी मीना बाजार, टाटा ग्राउंड तथा यूनिवर्सिटी के शिवाजी मंडपम ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। जनसभा स्थल, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक, सुरक्षा व्यवस्था, बरसात के मौसम के दृष्टिगत अन्य तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनसभा और जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं तथा प्रोजेक्टस का लोकार्पण शिलान्यास आदि प्रस्तावित हो सकता है।
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
__________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments