जिम से कीमती उपकरण चुरा ले गए तीन चोर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

आगरा, 21 जुलाई। थाना सिकंदरा क्षेत्र में रुनकता स्थित बजरंगी हेल्थ क्लब से चोर सोमवार की देर रात हजारों रुपये कीमत के उपकरण चोरी कर ले गए। पूरी वारदात जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
खबरों के मुताबिक, चोरी की वारदात का मंगलवार की दोपहर पता चला, जब जिम संचालक पिंटू भंगेल वहां पहुंचा। उसने देखा कि जिम का कुछ सामान गायब है। संदेह होने पर उसने अपने भाई शिवम को बुला लिया और दोनों ने सीसीटीवी फुटेज देखी। 
फुटेज में दो बाइकों पर आए तीन बदमाश जिम में घुसकर उपकरण चोरी करते हुए दिखाई दिए। करीब 70 से 80 हजार रुपये कीमत के जिम उपकरण चोरी हुए हैं।
चोरी की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। रुनकता पुलिस ने भी जिम का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments