स्पीड टैलेंट हंट से चार गेंदबाजों को आगे बढ़ने का मौका मिला, यूपीसीए अंडर-19 बोर्ड ट्रॉफी के फाइनल ट्रायल मैच के लिए चयन
आगरा, 09 जुलाई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विगत 5 एवं 6 जुलाई को सेंट जॉन्स क्रिकेट मैदान संपन्न हुए स्पीड टैलेंट हंट में अंडर-19 बोर्ड ट्रॉफी के लिए फाइनल ट्रायल के लिए चार तेज गेंदबाजों का चयन कर लिया गया। अंडर-23 वर्ग के परिणाम अभी आने शेष हैं।
चयनित खिलाड़ी हैं शौर्य प्रताप सिंह (135 किमी/घंटा), शिवा यादव (130 किमी/घंटा), तनव्य गुप्ता (130 किमी/घंटा) और अभय राणा (130 किमी/घंटा)।
चारों खिलाड़ी शीघ्र ही कानपुर में आयोजित होने वाले फाइनल ट्रायल मैचों में भाग लेंगे, जिसके बाद यूपीसीए अंडर-19 बोर्ड ट्रॉफी टीम का अंतिम चयन किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन सहित सभी पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments