दो कारें बनीं आग का गोला!

आगरा, 08 जून। भीषण गर्मी के दौर में जिले में दो स्थानों पर कारों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं।
सोमवार को वीआईपी रोड पर एएसआई आफिस के सामने एक खड़ी कार में अचानक से आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 
पल भर में ही आग की लपटों ने कार को पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सिरसागंज से आगरा आ रही एक कार सुबह दस बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। जैसे ही सभी चारों बाहर निकले तभी कार में आग लग गई। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
कार में सिरसागंज के रहने वाले विमल कुमार, उनकी पत्नी विनीता, इटावा की रहने वाली पारुल और सिरसागंज के रहने वाले विकास सवार थे। एक्सप्रेस वे पर चालक को अचानक झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments