आगरा आए पूर्व सांसद और सिने अभिनेता राज बब्बर ने राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी को बताया निंदनीय, उद्यमियों के लिए नेशनल चैंबर की भूमिका को सराहा, करदाताओं के अधिकार एवं कर्तव्य की दी गई जानकारी

आगरा, 20 जून। आगरा के पूर्व सांसद और सिने अभिनेता राज बब्बर ने शनिवार को यहां अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी को निंदनीय बताया। 
बब्बर मॉल रोड के निकट स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने राजनीतिक दलों में टूट-फूट को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया और कहा कि लोकतंत्र पर तलवार लटक रही है। सभी राजनीतिक दलों को बैठकर सोचना होगा। किसी एक पार्टी पर टिप्पणी करने से कुछ नहीं होगा। सभी को इस पर बैठकर विचार करना होगा।
राज बब्बर नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स द्वारा आयोजित आयकर सेमिनार में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने चैंबर को आयकर पर कार्यक्रम के लिए बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चैम्बर द्वारा समय-समय पर सदस्यों के ज्ञानवर्धन हेतु आयकर की विभिन्न जानकारियों के बारे में अवगत कराने हेतु सेमीनार का आयोजन किया जाता रहा है जिससे उद्यमियों एवं व्यापारियों को कर की सही जानकारी होने से किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि उन्हें चैम्बर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है वह हमेशा चैम्बर के साथ हैं।
सेमिनार में मुख्य वक्ता डा कपिल गोयल द्वारा “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में करदाताओं के अधिकार एवं कर्तव्य” विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। नवीन कर कानूनों को समझने हेतु कराधान के मूलभूत सिद्धांतों पर भी प्रकाश डाला। करदाताओं को कानून के दुरुपयोग से संरक्षण विषय पर भी चर्चा की गई।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
आयकर विशेषज्ञ रानो जैन ने सर्च के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सर्च के दौरान सर्च अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिये उनको घर अथवा कार्यालय की जांच करने का पूर्ण अधिकार प्राप्त होता है।
इससे पूर्व चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल ने सेमिनार के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनिल वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं के बारे में जानकारी दी गयी। धन्यवाद ज्ञापन टैक्सेशन बार एसोसियेशन के अध्यक्ष राजकिशोर खंडेलवाल और संचालन पूर्व अध्यक्ष शलभ शर्मा द्वारा किया गया।
सेमिनार में उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, केके पालीवाल, राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अमरनाथ कौशल, प्रदीप वार्ष्णेय, शिवकुमार अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, गिरीश चंद गोयल, प्रार्थना जालान, शैलेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, विवेक जैन, देवेन्द्र गोयल, राजेन्द्र अग्रवाल, राकेश चौहान, रोहित नैयर, नरेन्द्र तनेजा, रूपकिशोर अग्रवाल, सुनील गोयल, अनिल अग्रवाल, दिनेश जैन, सौरभ जैन, सुरेश चंद बंसल, राहुल राना, अनूप गोयल,  एम.एम. भसीन उपस्थित थे। 
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments