अतिशय, मीठी और धैर्य ने जीती शतरंज प्रतियोगिता
आगरा, 28 जून। विजय नगर कालोनी स्थित आशीर्वाद रेजिडेंसी वेलफेयर सोसाइटी में रविवार को 10 वर्ष के कम और 10 वर्ष से अधिक बच्चों की दो वर्गों में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। प्रथम पुरस्कार अतिशय जैन, मीठी जैन और धैर्य ने जीता। उपविजेता रियांश गुप्ता, सृष्टि अग्रवाल और शिवाय यादव रहे।
प्रतियोगिता में सर्वज्ञ, रियांश, अतिशय, मीठी जैन, निकुंज, शिवाय, आदित्य, गोविंद, रुद्राक्ष धैर्य, देवेश, सृष्टि और शौर्य आदि 14 बच्चों ने भाग लिया।
सोसायटी के अध्यक्ष गिरीश चंद्र गोयल ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत करती हैं। आशीर्वाद रेजिडेंसी सोसाइटी समय-समय पर हेल्थ कैंप, गेम्स, होली, दिवाली जैसे कार्यक्रम करती रहती है।शतरंज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण महामंत्री राकेश गुप्ता, संयोजक साहिल गुप्ता और प्रतीक जावर आदि द्वारा किया गया।
Post a Comment
0 Comments