श्याम सुन्दर माहेश्वरी जिला माहेश्वरी सभा के निर्विरोध मंत्री बने
आगरा, 28 जून। जिला माहेश्वरी सभा के रविवार को यूथ हॉस्टल,संजय प्लेस में आगामी सत्र 2026 से 2019 के लिए चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी रमेश भट्टड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा से चुनाव पर्यवेक्षक अजय माहेश्वरी, सहयोगी अभिषेक माहेश्वरी (मथुरा) थे।
सर्वसम्मति से अध्यक्ष संजय काहाल्या, मंत्री श्याम सुन्दर माहेश्वरी, संगठन मंत्री अनुज टावरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संचालन मनोज दुजारी निवर्तमान मन्त्री द्वारा किया गया।
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य संजीव माहेश्वरी, विनोद गांधी, अशोक चाडंक, विकास मौलासरिया, किशोर गांधी, विनोद तोषनीवाल, अजय तोषनीवाल, सत्येंद्र टावरी, अशोक टावरी, देवेंद्र महेश्वरी, अजय महेश्वरी, गिरधर राठी, चंद्र मोहन चांडक आदि उपस्थित रहे।
______________________________________
Post a Comment
0 Comments