भाजपा प्रबुद्धजन समारोह में आगरा मंडल व्यापार संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरीश चंद्र गोयल का सम्मान
आगरा, 18 जून। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्धजन सम्मान समारोह में आगरा मंडल व्यापार संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरीश चंद्र गोयल का सम्मान किया गया।
संजय प्लेस स्थित एक होटल में संपन्न हुए समारोह में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक द्वारा गिरीश चंद्र गोयल को बुके देकर व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, विधायक धर्मपाल सिंह, विधायक डॉ जीएस धर्मेश, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता भी उपस्थित थे। गिरीश चंद गोयल आगरा मंडल व्यापार संगठन से लगभग 30 साल से जुड़े हुए हैं और वह संगठन के महामंत्री रह चुके और वर्तमान में कार्यवाहक अध्यक्ष हैं।
__________________________________________

Post a Comment
0 Comments