फिरोजाबाद में मालगाड़ी में आग, एक डिब्बा पूरी तरह जला

फिरोजाबाद, 17 जून। यहां डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर बुधवार की शाम करीब चार बजे एक मालगाड़ी के डिब्बे में भीषण आग लग गई। मालगाड़ी में नए चार पहिया वाहन लदे थे और यह टूंडला से कानपुर की ओर जा रही थी। जलते डिब्बे को मालगाड़ी से अलग कर दिया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाना लाइनपार क्षेत्र में रूपसपुर के पास हुई इस घटना के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
फायर ब्रिगेड की चार दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान कई थानों की पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस के साथ-साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
आग लगने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के एक रूट पर ट्रेनों का आवागमन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। दूसरे रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहा। 
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments