बटेश्वर में पोंटून पुल टूटा, यमुना में गिरी हाइड्रा मशीन, स्टीमर ले जाते समय हादसा, आवागमन बाधित

आगरा, 17 जून। तहसील बाह क्षेत्र में बटेश्वर और कल्याणपुर भरतार के बीच यमुना नदी पर बना पोंटून पुल बुधवार को दो हाइड्रा मशीनों का भार नहीं झेल पाया और अचानक टूट गया। इससे कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टीमर को नदी के दूसरी ओर ले जाने के प्रयासों के दौरान यह घटना हुई। हाइड्रा मशीनों के भार से पुल का एक पीपा और गार्डर टूट गया, जिससे एक हाइड्रा मशीन यमुना में जा गिरी। चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया गया। फिलहाल पुल पर आवागमन रोक दिया गया है और उसे जल्द दुरुस्त कराने की तैयारी की जा रही है। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
पुल टूटने से बटेश्वर, कल्याणपुर भरतार सहित आसपास के कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने हादसे के लिए लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि दो महीने पहले भी ऐसा ही एक हादसा हो चुका है। विभाग के इंजीनियर चेक नहीं करते। पुल के बोल्ट चेक किये जाएं तो ढीले मिलेंगे। 
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments