आगरा-ग्वालियर मार्ग पर दो कारों की भिड़ंत में महिला समेत तीन की मौत, तेज रफ्तार कार टायर फटने पर दूसरी कार से जा भिड़ी

आगरा, 17 जून। थाना सैंया क्षेत्र के सिकंदरपुर के निकट आगरा-ग्वालियर रोड पर पर बुधवार की सुबह दो कारों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा सुबह साढ़े सात बजे आगरा की ओर से तेज रफ्तार से जा रही एक का का टायर फटने के कारण हुआ। टायर फटते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। 
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों कारों के चालक और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों वाहनों में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
सूचना मिलते ही थाना सैंया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकलवाकर तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
बताया जा रहा है कि हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के नाम रिंकू (35 वर्ष) निवासी तसीमा-धौलपुर, विवेक (30 वर्ष) और मीना (55 वर्ष) निवासी दतिया (एमपी) बताये गये हैं जबकि घायलों में सुमित (18), साहिल (19), मनमोहन (21), राहुल (23), जितेंद्र (22), रोहित (20), अभिषेक (23 साल) (सभी निवासी तसीमा, धौलपुर) हैं। इसके अलावा राखी (38), शिव (18), मनी (छह), राघव (तीन), सुमित (35) निवासी दतिया (मध्य प्रदेश) भी घायलों में शामिल हैं।  
बताया गया है कि धौलपुर की ओर से आगरा की ओर आ रही कार में सात लोग सवार थे जो आगरा में कोई परीक्षा देने आ रहे थे। दूसरी ओर आगरा से धौलपुर की ओर जा रही कार में दो व्यक्ति, महिलाएं व बच्चे सवार थे। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक आगरा-ग्वालियर रोड पर यातायात प्रभावित रहा।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments