घर शादियों के उत्सव के बीच पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

आगरा, 23 जून। फतेहाबाद क्षेत्र के पारोली सिकरवार गांव में मंगलवार की सुबह एक शादी वाले घर में अचानक मातम पसर गया। यहां चचेरी बहन की शादी और भाई की बारात की तैयारियों के बीच 30 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फंदे से लटककर जान दे दी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह गांव के बाहर स्थित एक नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की शिनाख्त लोकमान (30) पुत्र पप्पू सिंह, निवासी पारोली सिकरवार के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार घर में इन दिनों लगातार विवाह समारोह चल रहे थे। सोमवार रात को लोकमान के चाचा सत्यभान की बेटी की बारात आई थी और मंगलवार सुबह उसकी विदाई की तैयारियां चल रही थीं। पूरे परिवार में उत्सव का माहौल था। इतना ही नहीं, 25 जून को लोकमान के भाई राकेश की बारात भी जानी थी। घर में शादी की तैयारियां अपने अंतिम चरण में थीं। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था और परिवार खुशी के माहौल में डूबा हुआ था। लेकिन सुबह हुई इस घटना ने सारी खुशियों को पलभर में गहरे शोक में बदल दिया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शोकाकुल परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। न तो घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी है और न ही परिजन किसी वजह को लेकर कुछ स्पष्ट बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। 
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments