मुरैना में ट्रेन हादसा, चार की मौत, मृतकों में तीन आगरा के, ट्रेन में आग की अफवाह पर कूदे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आये

आगरा, 14 जून। मध्य प्रदेश के मुरैना में ट्रेन हादसा होने की खबर है। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री आग लगने की अफवाह से ट्रेन से कूद पड़े, जिससे दूसरे ट्रैक पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में कई यात्री आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन आगरा जनपद के निवासी बताए गए हैं। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना मुरैना के हेतमपुर स्टेशन की है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।रेलवे और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार को शाम चार बजे मुरैना से धौलपुर की तरफ रवाना हुई थी। हेतमपुर स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई। जैसे ही यात्रियों ने आग के बारे में सुना, चारों तरफ भगदड़ मच गई। लोग डर गए और अपनी जान बचाने के लिए बिना सोचे-समझे ट्रेन से कूद पड़े और दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अब तक तीन महिला और एक बच्चे की लाश बरामद हुई है। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
मृतकों की पहचान तक ली गई है। इनके नाम आफरीन (35 वर्ष), अशद (4 वर्ष), शकुंतला (60 वर्ष) और विरमा देवी (58 वर्ष) है। इनमें अशद और दो महिलाएं आगरा की हैं, जबकि एक बीकानेर की है। मुरैना के जिलाधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि दो महिलाएं और बच्चा आगरा के निवासी हैं, जबकि एक अन्य महिला बीकानेर की है।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments