प्राथमिकता पर दूर की जाएंगी उद्योगों की समस्याएं, एमएसएमई के लिए बनेगी एकल खिड़की, विद्युत कनेक्शन मिलेंगे- आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में प्रभारी मंत्री का आश्वासन

आगरा, 14 जून। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री एवं आगरा प्रभारी भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने रविवार को नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स द्वारा आयोजित विकसित भारत 2047- आगरा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में कहा कि सरकार की मंशा है कि उद्योगों को बढ़ावा दिया जाये।एमएसएमई की योजनाओं का लाभ हर वर्ग का पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। चैंबर द्वारा उठाई गई जिले के उद्योगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर किया जाएगा। कॉन्क्लेव में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों में एमएसएमई उद्योगों के लिए एकल खिड़की खोलने के साथ ही विद्युत कनेक्शन संबंधी दिक्कतों को भी शीघ्रता से दूर करने का आश्वासन दिया।
संजय प्लेस स्थित एक होटल में आयोजित इस कॉन्क्लेव में एमएसएमई मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश को निवेश अनुकूल वातावरण बनाने का पूर्ण प्रयास किया गया है। विकसित भारत 2047 बनाने में प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका है। माननीय प्रधानमंत्री जी की आत्म निर्भर भारत योजना को सफल बनने के लिये अपील की गयी। 
मंडलायुक्त नागेन्द्र प्रताप ने विद्युत कनेक्शन की समस्या को शीघ्र निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल ने विस्तार से उद्योगों की समस्याओं को रखा। उन्होंने उद्योगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही स्थिति का भी वर्णन किया। उन्होंने सुझाव दिया कि व्हाइट कैटेगिरी/गैर प्रदूषणकारी उद्योगों जैसे ब्रश उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, सिलाई उद्योग, पैकिंग उद्योग आईटी उद्योग आदि की स्थापना हेतु उद्योगों को विद्युत कनेक्शन दिये जाने चाहिये। गैस आपूर्ति के मुद्दे पर उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री के साथ चैम्बर की बैठक आयोजित करवाने की मांग की।
कॉन्क्लेव में आयुक्त एवं निदेशक उद्योग उप्र विजयेन्द्र पांडियन, मंडलायुक्त नागेन्द्र प्रताप, जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीडीओ प्रतिभा सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन जिलधिकारी मनीष बंसल द्वारा किया गया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
कॉन्क्लेव में ओडीओपी के अंतर्गत ज्वैलरी, जूता, जरदोजी, पेठा, दालमौठ, ब्रश, हैंड्रीक्राफ्ट एवं ओडीओसी के अंतर्गत पराठा, बेढ़ई, जलेबी की स्टॉल लगायी गयी।  कॉन्क्लेव में लैदर काउंसिल के चेयरमैन पूरन डावर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, जेडीआई अनुज कुमार पूर्व अध्यक्ष एवं एमएसएमई प्रकोष्ठ के चेयरमैन संजय गोयल, ओद्योगिक विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनूप गोयल, उपाध्यक्ष द्वय नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष केके पालीवाल, सीताराम अग्रवाल, एसएस गोयल, अनिल वर्मा, मुकेश अग्रवाल, सदस्य प्रहलाद अगव्राल, किशोर खन्ना, विवेक जैन, मनोज गुप्ता, रविशंकर अग्रवाल, कैप्टन एएस राना, गोपाल गुप्ता, रजत अस्थाना, प्रशांत जैन, गोमित जैन, अम्बुज गोयल, अजय गुप्त रंगीला, के एम अग्रवाल, सुशील बंसल, अमित जैन, संजय कुमार अग्रवाल, सुरेश चंद बंसल आदि उपस्थित थे।
______________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments