द्विदिवसीय दौरे पर आगरा आए सपा मुखिया अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं से भावुक जुड़ाव पर जोर

आगरा, 13 जून। द्विदिवसीय दौरे पर शनिवार को यहां पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भावुक जुड़ाव को बढ़ावा दिया। दोपहर में वे सबसे पहले सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के संजय प्लेस स्थित आवास पर पहुंचे और उनके दिवंगत नाती दिव्यांशु सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट की। इसके बाद वह डॉ. आलोक पारिख, विनय अग्रवाल, विकास महाजन, रिजवान रईसुद्दीन और दिव्य कृष्ण गुरु के आवास पहुंचे।
अपने कोर नेताओं और अलग-अलग समाज के चेहरों के घर सीधे जाकर अखिलेश ने यह संदेश दिया कि पार्टी सुख-दुख में उनके साथ है। इससे स्थानीय कैडर में भारी उत्साह है और एकजुटता का संदेश गया। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिलेश यादव का यह दौरा राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। वे व्यापारियों को पार्टी के पाले में लाने की रणनीति पर मंथन भी करेंगे।  
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के स्वागत में फतेहाबाद रोड से लेकर एमजी रोड तक को पोस्टरों से पाट दिया है। रविवार को आईटीसी मुगल में सुबह 11 बजे विजन इंडिया की बैठक होनी है। अखिलेश यहां के छोटे और मझोले व्यापारियों की समस्याओं जीएसटी, मंदी, स्थानीय नीतियों पर चर्चा करेंगे। इन सुझावों को सीधे सपा के चुनावी एजेंडे में शामिल किया जाएगा। इसका सीधा मकसद भाजपा के इस पारंपरिक कोर वोट बैंक में सेंध लगाना है।
विनय अग्रवाल के निवास पर 
व्यापारियों संग की बैठक 
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दक्षिण विधानसभा सीट से सपा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल के आवास विकास कालोनी स्थित निवास पर पहुंचकर पहले परिवार के लोगों से मुलाकात की और फिर शहर के व्यापारियों संग बैठक की। व्यापार व व्यापारियों से जुड़े शहर के विभिन्न मुद्दों पर मंथन हुआ। अखिलेश यादव ने विनय अग्रवाल से कहा वह व्यापारियों की समस्याओं की सूची बनाकर दें।  
इस दौरान सतीश चाहर, राकेश अग्रवाल, सोमेश गुप्ता, राजपाल यादव, सुशील गुप्ता, हिमांशु, सुरेश चंद्र गर्ग, विनोद कुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजकुमार गर्ग समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments