ब्रिक्स देशों के एमएसएमई सम्मेलन में नेशनल चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने भी लिया भाग

आगरा, 19 जून। केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्यम मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को शिल्पग्राम के निकट स्थित एक होटल में ब्रिक्स देशों के व्यापारिक सम्मेलन में नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम में देश एवं विदेश से आए विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, उद्यमियों तथा विभिन्न संस्थानों के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए एमएसएमई क्षेत्र के समक्ष उपस्थित चुनौतियों एवं अवसरों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
विशेषज्ञों ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है और इस क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए वित्तीय संसाधनों तक सरल पहुंच अत्यंत आवश्यक है। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
कार्यक्रम में विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, ऋण सुविधाओं, क्रेडिट गारंटी योजनाओं तथा वैकल्पिक वित्तीय साधनों की जानकारी प्रदान की गई, जिससे सूक्ष्म एवं लघु उद्यमी अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें।
चैम्बर प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष मनोज बंसल, पूर्व अध्यक्ष एमएसएमई प्रकोष्ठ के चेयरमैन संजय गोयल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, किशोर खन्ना, औद्योगिक विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनूप गोयल, स्थानीय प्रशासन समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रशांत जैन थे।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments