साइबर ठग ने वरिष्ठ कैंसर सर्जन को लगा दिया 75 हजार का चूना!
आगरा, 28 जून। लॉयर्स कॉलोनी निवासी वरिष्ठ कैंसर सर्जन साइबर ठगों द्वारा 75 हजार रुपये की किए जाने का मामला सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. नरेंद्र देव ने पुलिस को बताया कि उनके पास विगत 24 और 25 जून को फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सेना का अधिकारी बताया। उसने कहा कि वह कुछ कैडेट्स की कैंसर की जांच के लिए उनके क्लीनिक पर भेजना चाहता है। साथ ही कहा कि जांच से पहले सेना द्वारा भुगतान किया जाता है। इसी तरह की बातें कर उसने कैंसर सर्जन डॉ. नरेंद्र देव को अपने जाल में फंसा लिया।
इस व्यक्ति ने डॉ. नरेंद्र देव को व्हाटस एप वीडियो कॉल की और उन्हें फोनपे एप खोलने के लिए कहा, इसके बाद कई प्रक्रियाएं कराईं यह विश्वास दिलाया कि कैडेटस की जांच के लिए पैसे उनके एकाउंट में भेजे जा रहे हैं।
इसी दौरान कैंसर सर्जन डॉ. नरेंद्र देव के एकाउंट से ऑन लाइन पहले 39520 रुपये और दूसरी बार 35700 रुपये कट गए।
बैंक से कॉल आने पर उन्हें एकाउंट से पैसे कटने की जानकारी हुई, कैंसर सर्जन डॉ. नरेंद्र देव ने कॉल डिसकनेक्ट कर दी।
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने मीडिया से कहा कि प्राथिमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस कॉल करने वाले नंबर और खातों की जांच कर रही है।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments