मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को प्रस्तावित आगरा दौरा रद्द
आगरा, 22 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को प्रस्तावित आगरा दौरा रद्द कर दिया गया है। जिला सूचना अधिकारी शीलेन्द्र कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित कोचिंग सेंटर में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड में 15 बच्चों के मरे जाने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही रद्द कर लखनऊ पहुंच गए।
इससे पहले अलीगढ़ से ही उन्होंने मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज का भी निर्देश दिया और डीजीपी व एसीएस (गृह) को मौके पर जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भी घटना पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments