Agra News: खबरें आगरा की.....

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुद्देश्यीय हाल का शिलान्यास
आगरा, 22 जून। कर्मयोगी कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुद्देश्यीय हाल, पुस्तकालय, वाचनालय ई-लाइब्रेरी, टॉयलेट तथा राधिका विहार की दो सड़कें, वैभव रेजीडेंसी के पार्क का सोमवार को शिलान्यास किया गया। 
केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो एस.पी. सिंह बघेल एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की उपस्थिति में यह शिलान्यास भाजपा के मण्डल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र तथा पार्षद कंचन बंसल ने किया। प्रो बघेल ने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए किए गये कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। विधायक खंडेलवाल ने बताया कि बहुद्देश्यीय हॉल वातानुकूलित होगा जिसमें शतरंज, कैरम बोर्ड सहित अनेक प्रकार के खेल भी रहेंगे। बगल में पुस्तकालय वाचनालय का भी निर्माण होगा। विद्युत आपूर्ति हेतु सोलर लगवाया जायेगा।
कर्मयोगी वैल्फैयर सोसायटी के अध्यक्ष पवन बंसल ने कहा कि भवन के रख-रखाव में सोसायटी का भी सहयोग रहेगा। इस अवसर पर ए.के गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, अजय अग्रवाल, प्रेम चंद्र तिवारी, सतीश अग्रवाल, कुलभूषण शर्मा, हरिओम गोयल, पूजा गिरिराज बंसल, पूर्व पार्षद द्वय दीपक ढल, ताराचंद मित्तल, पीयूष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनोज गर्ग, संजय गुप्ता, हरीश गोयल, आदि भी उपस्थित थे।
________________________________________
शिकंजी की प्याऊ लगाई 
आगरा, 22 जून। माथुर वैश्य शहर शाखा सभा, महिला मंडल द्वारा छत्ता बाजार, डिस्पेंसरी के सामने शिकंजी की प्याऊ का आयोजन किया गया। उद्घघाटन प्रमोद कुमार गुप्ता प्रभारी गौतम बुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व महानगर अध्यक्ष द्वारा किया गया।
कमल प्रकाश, नवीन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, आमीश गुप्ता, अर्चना गुप्ता, भारती गुप्ता, स्वीटी गुप्ता, सीमा गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, सीमा गुप्ता प्रीति गुप्ता ने सहयोग किया 
________________________________________
ऑटिज्म ग्रसित बच्चे योग को दिनचर्या में करें शामिल
आगरा, 22 जून। ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इससे उनकी एकाग्रता, व्यवहारिक कौशल और भावनात्मक संतुलन में सकारात्मक सुधार देखा जाता है। यह बात अध्यान्त फाउंडेशन फॉर ऑटिज्म  द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही गई। 
कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को सरल एवं उपयोगी योगासन सिखाने से हुई। इस अवसर पर पंकज तिवारी, नीरज तिवारी, डॉ. अश्वनी श्रीवास्तव, डॉ. रेनू रावत, धीरज कुमार बाथम, अंजली जैन, पायल शर्मा, अंजली सोनी, दीक्षा ठाकुर, वंशिका, लवी, सृष्टी रितिका, पूजा, मोहिनी आदि उपस्थित थीं।
________________________________________
“कफन” ने दिया मानवता और सामाजिक समरसता के संदेश 
आगरा, 22 जून। आरए मूवीज की शॉर्ट फिल्म “कफन” का प्रीमियर शो सोमवार को आवास विकास कालोनी स्थित एक रेस्टोरेंट किया गया। मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर ने भारत माता व स्व. राजकुमार सामा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विशिष्ट अतिथि चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डाबर थे। दोनों अतिथियों ने कहा कि “कफन” जैसी फिल्में समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 
फिल्म निर्माता रंजीत सामा व विजय सामा ने बताया कि स्व. एचसी गुप्ता को समर्पित फिल्म “कफन” चार ऐसे दोस्तों की कहानी है जो विभिन्न धर्मों से संबंध रखते हुए भी इंसानियत को सर्वोपरि मानते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से किशोर खन्ना, मंजीत सिंह, टीकमचंद, मयंक जैन, दिलप्रीत सचदेवा, चांद दिवान, चंद्र सोनी, जयराम दास, खेमचंद, डॉ. ऋषि जैन, बाबू भाई, बसंत गुप्ता, प्रदीप सरीन, राजेन्द्र बत्रा, नीरज तिवारी, दिवाकर महाजन, प्रमोद जैन, प्रमोद महाजन, सुजाता शर्मा आदि उपस्थित थे।
________________________________________
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के लिये डिस्ट्रिक ट्रायल
आगरा, 22 जून। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन की सूचनानुसार 24 जून को प्रातः 6:30 बजे अवंती बाई लोधी मैदान पर सत्र 2026-27 के सीनियर एवं 23 आयु वर्ग के उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के लिये डिस्ट्रिक स्तर पर ट्रायल आयोजित किए जा रहे है l चयन प्रक्रिया में वह ही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में रजिस्ट्रेशन किया है l खिलाड़ी अपने साथ रजिस्ट्रेशन स्लिप एवं आयु प्रमाण पत्र लेकर मैदान पर उपस्थित हों।
________________________________________
खुले पंख परिवार ने की गौसेवा
आगरा, 22 जून। खुले पंख परिवार द्वारा द्वितीय गौ सेवा महाभियान का आयोजन कर्मयोगी फव्वारा स्थित श्री गौशाला में सेवा भाव के साथ किया गया। गौमाताओं के लिए लगभग 1000 किलोग्राम ताजी सब्जियां एवं 500 किलोग्राम हरा चारा समर्पित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, राहुल, आशीष बंसल, रितेश गर्ग, अनमोल गर्ग, योगेश जैन, आकाश, अंकित गोयल, विकास राठौर, अवधेश गर्ग, अमित जौहरी, रंजना अग्रवाल, अर्चना जैन, शालिनी गोयल, चंचल, मिनी बंसल, आशू गोयल, निक्की जौहरी, राजकुमार जौहरी, भोलानाथ अग्रवाल, नितिन बंसल, अनुज मित्तल, रितिक जौहरी, मनीष गोयल एवं अतुल अग्रवाल उपस्थित रहे।
_________________________________________
ई-पंजीकरण के विरोध में धरना एवं प्रदर्शन जारी
आगरा, 22 जून। सदर तहसील में ई-पंजीकरण के विरोध में सातवें दिन भी धरना एवं प्रदर्शन जारी रहा। दोपहर एक बजे से सभी ने मिलकर ताली एवं थाली बजाते हुए परिसर में भ्रमण किया और एम जी रोड-2 पर सांकेतिक रूप से जाम लगाते हुए प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन में लाल बहादुर राजपूत, शम्भू नाथ वर्मा, राम कृष्ण दत्त उपाध्याय, अरविंद दुवे, इन्द्र पाल सिंह बघेल, अन्शु यादव, मनोज कुमार, राजीव उपाध्याय, मानसिंह धाकड, राजेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ रामकुमार रावत विजय कुलश्रेष्ठ ऋषि कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments