नोएडा में गेल अधिकारियों के समक्ष रखीं उद्योगों की समस्याएं, आगामी बैठक में प्रस्ताव रखने का वायदा
आगरा, 22 जून। नेशनल चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नोएडा में गेल गैस लिमिटेड के सीईओ आशु सिंघल एवं सीजीएम (सीजीडी मार्केटिंग) जफर खान, चीफ फाईनेंस ऑफिसर अमित झलानी से मिला और उद्यमियों की समस्याओं को विस्तार से रखा।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि गेल गैस द्वारा गैस उपभोक्त इकाइयों द्वारा विगत छह माह से जो (सितम्बर 2025 से मार्च 2026) का गैस का जो उपभोग किया गया था उस पर कटौती लगाते हुए उसके आधार पर गेल गैस द्वारा गैस उपभोक्ता इकाइयों को बिलिंग कर रहे थे जिससे गैस उपभोक्ता इकाइयों को अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सीईओ गेल गैस लि. के आशु सिंघल ने कहा कि गेल गैस द्वारा 29 जून को बोर्ड की प्रस्तावित बैठक में प्रस्ताव दिया जायेगा कि कॉन्ट्रेक्टेड मात्रा डीसीक्यू का उसका 75 या 80 प्रतिशत करते हुए 20 प्रतिशत से 25 प्रतिशत का कट कॉन्ट्रेक्टेड मात्रा पर लगायेंगे न कि गत 6 माह के एवरेज पर जिससे गैस उपभोक्ता इकाइयों को ओवरड्राल के बिल नहीं आयेंगे।
एलसी की समस्या, बिलिंग की समस्या आदि पर चीफ फाइनेंस अधिकारी अमित झलानी से विचार-विमर्श किया गया। झलानी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही एक बैठक सीईओ व अन्य अधिकारियों के साथ आगरा में गैस उपभोक्ता इकाइयों के साथ आयोजित की जायेगी जिसमें एलसी की समस्या व बिलिंग की समस्या आदि का निस्तारण किया जायेगा।
प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के गेल गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन विवेक जैन, सदस्य अंशुल अग्रवाल एवं पारसा शामिल थे।
________________________________________

Post a Comment
0 Comments