भयावह: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग 15 की मौत, डिप्टी सीएम रो पड़े, योगी लखनऊ लौटे, पीएम ने जताया दुःख

लखनऊ, 22 जून। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार की दोपहर एक कोचिंग सेेंटर में भीषण आग लग जाने 15 छात्रों की मौत की खबर है। हालांकि मौतों की संख्या को लेकर तुरंत कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अभी सही आंकड़ा मुझे नहीं पता, लेकिन 14 डेडबॉडी मेरी आँखों के सामने से गईं। घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
कोचिंग इंस्टीट्यूट में लगी भीषण और दर्दनाक आग की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ दौरा रद्द कर दिया। और लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रभावित परिवारों से संपर्क करें। हर संभव मदद दें और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दु:ख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजे का ऐलान किया।
इस भयानक अग्निकांड की त्रासदी और इसमें जान गंवाने वाले मासूमों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बेहद भावुक हो गए। मीडिया से बात करने के दौरान इस दर्दनाक घटना का जिक्र आते ही उपमुख्यमंत्री खुद को संभाल नहीं पाए और कैमरे के सामने ही फफक-फफक कर रो पड़े।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
मीडिया रिपोर्ट में मृतकों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद अंदर फंसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई लोगों को ऊंचाई से कूदना पड़ा, जबकि कुछ लोग पाइप के सहारे नीचे उतरकर बाहर निकले। 
जानकारी के मुताबिक जिस इमारत में आग लगी, उसके ग्राउंड फ्लॉर पर एक पेट शॉप थी, जबकि ऊपर के फ्लोर पर 3डी आर्ट स्टूडियो, कंप्यूटर कोडिंग से जुड़ा कार्य और बच्चों की लाइब्रेरी संचालित हो रही थी। आग लगने के बाद सबसे पहले पेट शॉप में मौजूद जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। कई लोगों को स्ट्रेचर पर निकालकर एंबुलेंस के जरिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। 
________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments