संघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

फिरोजाबाद, 12 जून। जनपद अंतर्गत आने वाले रसूलपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर दौड़ रही वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस पर अचानक पत्थरबाजी करने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे फरार नाबालिग आरोपी की लोकेशन भी ट्रेस कर ली गई है और उसे भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
गौरतलब है कि इस शताब्दी ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे। पत्थरबाजी के कारण ट्रेन की बोगी की एक खिड़की का कांच का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। संघ प्रमुख की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लंघे के निर्देशन में गठित तीन विशेष जांच टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर कबाड़ बीनने वाले दो शातिर नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए दोनों बाल अपचारियों को विधिक औपचारिकताओं के पूर्ण होने के पश्चात जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (बाल कल्याण समिति) के सम्मुख पेश किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लंघे ने मीडिया को आश्वस्त किया कि तीसरे फरार नाबालिग आरोपी को भी जल्द ही कानून के शिकंजे में ले लिया जाएगा।
इस सनसनीखेज कांड के बाद रेलवे प्रशासन ने दिल्ली-हावड़ा रूट के सभी संवेदनशील आउटर ट्रैकों पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त फुट पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया है।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments