दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके
नई दिल्ली, 27 जून। राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में शनिवार शाम 7 बजकर चार मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि घरों और ऑफिस में बैठे लोग बाहर की ओर दौड़ पड़े। हालांकि जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के मुताबिक इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में धरती की तरह से 215 किलोमीटर की गहराई में था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र धरती की सतह से काफी ज्यादा गहराई में था। इसी चलते इसके कई देशों में महसूस हुए। अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, भारत, चीन, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में इसका असर देखा गया।
भारत में दिल्ली के अलावा जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कुछ अन्य राज्यों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। विशेषज्ञों का मानना है कि भूकंप का केंद्र जितनी ज्यादा गहराई में होता है, उतने ही व्यापक तौर पर इसका असर देखा जाता है। हालांकि इससे नुकसान होने की संभावना कम होती है।
_______________________________________

Post a Comment
0 Comments