Agra News: खबरें आगरा की.....

आर.बी.एस. बी ने श्रृंखला 2-1 से जीती 
आगरा, 27 जून। आर.बी.एस. इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के मध्य तीन मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच आर.बी.एस. बी ने आर.बी.एस. ए को दो विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली।
निर्धारित 40 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आर.बी.एस. ए की पूरी टीम 38.3 ओवरों में 293 रन बनाकर आउट हो गई। कृष्णा मिश्रा ने 5 छक्कों व 14 चौकों की मदद से शानदार 112 रन बनाये। नैतिक ने 49 एवं सोनू यादव ने 37 रन बनाये। आर.बी.एस. बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए पृथ्वी शर्मा व कृष कश्यप ने 4-4 विकेट लिये। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए आर.बी.एस. बी ने 39.4 ओवरों में आठ विकेट खोकर 299 रन बनाकर मैच दो विकेट से जीत लिया। कृष कश्यप ने चार छक्कों व 23 चौकों की मदद से 128 रन बनाये। पृथ्वी शर्मा ने 42, शुभम चाहर ने 34 एवं आज़ाद ने 28 रन बनाये। कृषांश अग्रवाल व रोहन ने 2-2 विकेट लिए। 
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार कृष कश्यप को बी.सी.सी.आई. के लेवल 1 कोच विवेक यादव ने प्रदान किया। मैच के दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, आयोजन सचिव फ़ैसल रईस, पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, पूर्व क्रिकेटर राव हरेंद्र सिंह, नागेश पंडित, डॉ चंद्रशेखर शर्मा, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
__________________________________________
एमएसएमई दिवस मनाया गया
आगरा, 27 जून। मुथूट फिनकॉप गोल्ड फाइनेंस कंपनी की शाखा कमला नगर पर शनिवार को एमएसएमई दिवस मनाया गया। भाजपा महामंत्री संजीव शर्मा एवं पूर्व मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा द्वारा एमएसएमई पोस्टर का विमोचन किया गया। कंपनी के शाखा प्रबंधक रवि यादव ने अतिथियों का स्वागत किया गया। राहुल सक्सेना, अजय, खुशबू , आर्यन एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
__________________________________________
आगरा का श्रीहान शाची नेशनल शतरंज में करेगा यूपी का प्रतिनिधित्व
आगरा, 27 जून।  डिस्ट्रिक्ट अंडर-7 वर्ग के शतरंज चैंपियन श्रीहान शाची का चयन अंडर-7 नेशनल शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 30 जून से चार जुलाई तक नागपुर में आयोजित की जाएगी। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
वह हाल ही में अंडर-9 वर्ग की एक जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी चैंपियन बन चुके हैं। श्रीहान शतरंज कोच जितेंद्र शर्मा के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शहर के खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
__________________________________________
वार्ड 83 में सड़क निर्माण का भूमि पूजन 
आगरा, 27 जून। नगर निगम के वार्ड 83 राजामंडी के अंतर्गत गणेश मंदिर के सामने वाली सड़क निर्माण का भूमि पूजन पार्षद मंजू प्रजापति, राजेश प्रजापति (अध्यक्ष केशव मण्डल/पूर्व पार्षद नगर निगम) और नरेंद्र सक्सेना ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान पुराण यादव, मण्डल महामंत्री मुकेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष आज़ाद फकीरा, अनिल शर्मा, बूथ अध्यक्ष अतुल शर्मा, मंत्री नरेश वर्मा, प्रदीप पाल, शक्ति गौड़, कालू यादव, मालती देवी, आरती देवी, साधना शर्मा, वकीलउद्दीन, मीनू, हसीन मौजूद रहे।
__________________________________________
बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता शुरू 
आगरा, 27 जून। यूथ वेलफेयर सोसाइटी, डिफेंस कॉलोनी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ उमा वाटिका गार्डन में रामजीलाल शर्मा ने किया।
पहले दिन अंडर-14 बालक, अंडर-14 बालिका एवं अंडर-16 बालक वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-14 बालक वर्ग में • समर्थ कायला ने यश को पराजित किया। • अनुरुद्ध ने कृष्णा को हराया। • तेजस ने माधव को पराजित किया। • अभियांश यादव ने युवराज यादव को हराया। • वंश दीक्षित ने लव कुमार को पराजित किया। • गौरव कुमार ने वंश यादव को हराया। • वाशु ने वरुण बघेल को पराजित किया। • श्रेष्ठ ने कार्तिक को हराया। • ऋषभ पाठक ने निपुण सिंह को पराजित किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में • अनन्या पाठक ने वंशिका पाठक को हराया। • तनुश्री ने लियासा को पराजित किया। अंडर-16 बालक वर्ग में • नमन चौधरी ने दिव्यांश को पराजित किया। • अभिषेक ने विहान को हराया। • कुनाल दीक्षित ने कुश वर्मा को पराजित किया।
सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सोई, विवेक उपाध्याय, ज्ञानेंद्र यादव, बंटी यादव, राजू चौहान, अमित दीक्षित, सैंडी सोलंकी, विपिन यादव, हरपाल सिंह यादव, देवेंद्र शर्मा एवं देवेश यादव उपस्थित रहे।
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments