आईएमए की प्री डॉक्टर्स डे सीएमई कल 28 को और कल्चरल नाइट एक जुलाई को
आगरा, 27 जून। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जिला शाखा द्वारा 28 जून को प्री डॉक्टर्स डे सीएमई और एक जुलाई को कल्चरल नाइट का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह, वैज्ञानिक सचिव डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज ने शनिवार को आईएमए भवन में पत्रकारों को दी।
अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल चिकित्सकों का संगठन नहीं, बल्कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना भी है। दोनों कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा और आपसी सौहार्द को नई दिशा देंगे।
सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने कहाकि सीएमई में आधुनिक चिकित्सा के महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा होगी, कल्चरल नाइट चिकित्सकों एवं उनके परिवारों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने का अवसर बनेगी। उपाध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि आयोजनों में ज्ञान, संस्कृति और सहभागिता का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा। कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज ने कहा कि संस्था सदैव उच्च गुणवत्ता वाले कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।
________________________________________

Post a Comment
0 Comments