रोमांचक मुकाबले में तीन रन से जीती आरबीएस ग्रीन
आगरा, 18 जून। आर.बी.एस. इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी सब जूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग के दूसरे दिन खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में आर.बी. एस.ग्रीन ने आर.बी.एस. रेड को तीन रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी हुए आर.बी.एस. ग्रीन की पूरी टीम 162 रन बनाकर आउट हो गयी। अनमोल ने सर्वाधिक 34 रन बनाये। वरुण ने 14 व कुणाल त्यागी ने 12 रन का योगदान दिया। सनी ने 4, प्रियंक अरोड़ा ने 3 एवं सिद्दीक गौतम ने 2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही आर. बी. एस. रेड की टीम आख़िरी ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रियंक अरोड़ा ने 30, अरीवुद्दीन ने 26 एवं मनन ने 20 रन बनाये। दिव्यम , प्रांजल एवं आदित्य ने 3-3 विकेट लिए।
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिव्यम को हर्षवर्धन शर्मा एवं पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। मैच के दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, पूर्व इंडिया अंडर19 खिलाड़ी विवेक यादव, पूर्व क्रिकेटर डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, राव हरेंद्र सिंह, नागेश पंडित, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, पूर्व क्रिकेटर स्वप्निल सिंह, फैज़ल रईस उपस्थित थे। आयोजन सचिव अतुल सोलंकी के अनुसार शुक्रवार को आर.बी.एस. यलो एवं आर.बी.एस. ग्रीन के मध्य मैच खेला जाएगा।
________________________________________

Post a Comment
0 Comments