Agra News: खबरें आगरा की....

गिरीश गोयल ने लोकसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी के चेयरमैन हरेंद्र मलिक से मुलाकात की
आगरा, 12 जून। समाजवादी पार्टी के महानगर कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र गोयल ने विगत दिवस दिल्ली में मुजफ्फरनगर से सपा सांसद और लोकसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी के चेयरमैन हरेंद्र सिंह मलिक से मुलाकात की।
यह समिति उन सभी आश्वासनों, वादों और वचनों की समीक्षा करती है जो केंद्रीय मंत्रियों द्वारा संसद में दिए जाते हैं और उनकी निगरानी करती है।
मुलाकात के दौरान गिरीश गोयल ने उनसे उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की। इस दौरान सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार में छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ कर रख दी है, किसान परेशान हैं, कोई भी समस्या का समाधान नहीं निकल रहा है, कारपोरेट सेक्टर को भरपूर बढावा दिया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे का पूरा ठेका अडानी की कम्पनी को दे दिया है। चारों ओर सरकारी कर्मचारी हावी हैं। आलम यह है कि रिश्वत जोरों पर है, प्रशासन में आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने पर तुली है। इन हालात में प्रदेश की जनता बदलाव का रुख कर सकती है और समाजवादी पार्टी को इसका लाभ मिल सकता है।
__________________________________________
नाले की सफाई के लिए नामनेर बाजार कमेटी ने दिया ज्ञापन
आगरा, 12 जून। नामनेर बाजार कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने नामनेर बाजार में नाले की सफाई से प्रभावित बाजार के करीब 50 दुकानदारों की रोजी रोटी की समस्या को लेकर ज्ञापन एसडीएम राम कृष्ण चौधरी को सौंपा। 
ज्ञापन में कहा गया कि नामनेर में करीब 50 दुकानों के ठीक सामने एक बड़ा नाला है जिसकी चौड़ाई 7 फिट है, जिसको पाटना आवश्यक है एवं ये अतिक्रमण नहीं बल्कि दुकान में जाने का एकमात्र साधन है परंतु प्रतिवर्ष जून माह में नाले की सफाई के लिए पटाव को ध्वस्त किया जाता है और दोबारा पाटने में अत्यधिक नुकसान होता है और 15 -20 दिन व्यापार लगभग ठप हो जाता है। सुझाव दिया गया कि नाले के स्टार्टिंग पॉइंट जहाँ नाला खुला हुआ है वहां जाली लगा दी जाए एवं बीच बीच में मेनहोल बना दिये जायें या नगर निगम नाले को छोटा छोटे स्लैब डालकर पाट दे जिससे सफाई के समय आवश्यकतानुसार स्लैब के कुछ हिस्से को हटाकर सफाई कर ली जाय। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
ज्ञापन देने वालों में नामनेर के दुकानदार उदय प्रताप बघेल, बंटा भाई, गिरीश कुमार, अजय अग्रवाल शामिल रहे।
__________________________________________
संस्कार भारती ने की सोलहवीं नमन काव्य गोष्ठी
आगरा, 12 जून। महाराजा सूरजमल द्वारा आगरा किला विजय करने की स्मृति में संस्कार भारती एवं डा बी आर आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा 16वीं नमन काव्य गोष्ठी  का आयोजन शुक्रवार को संस्कृति भवन, बाग फरजाना में किया गया।
मुख्य वक्ता प्रो लवकुश मिश्रा ने कहा कि आगरा विजय  करना गौरव और स्वाभिमान की बहुत बड़ी और ऐतिहासिक घटना है। मुख्य अतिथि पूर्व एस डी एम आचार्य यादराम सिंह कवि किंकर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा किला में महाराजा सूरजमल के गौरव का गुणगान करने की व्यवस्था करवाना भारतीय स्वाभिमान के पुनर्जागरण का शंखनाद है। 
वरिष्ठ कवि अशोक गोयल, अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी एवं वरिष्ठ कवि, साहित्यकार एवं प्रांतीय संरक्षक हरिमोहन सिंह कोटिया एवं प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने महाराजा सूरजमल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया। 
वरिष्ठ कवियत्री मीना शर्मा, कवि राजीव क्वात्रा आगरावासी, प्रणव कुलश्रेष्ठ, अशोक गोयल, प्रभुदत्त उपाध्याय, संजय कुमार एडवोकेट, डा ब्रजविहारी लाल 'बिरजू', मोहिनी भटनागर, डा आभा सिंह गुप्ता, अलका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कवियों ने काव्य पाठ किया। 
__________________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments