Agra News: खबरें आगरा की.....

सिकंदरा में भी सड़क धंसी, ट्रक पलटा 
आगरा, 02 जून। शहर में मानसून से पहले सोमवार की देर रात हुई तेज बारिश ले बाद सड़कों का धंसना जारी है। सड़कों हो रहे विशाल गड्ढे नगर निगम के स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोल रहे हैं।
मंगलवार की रात्रि सिकंदरा क्षेत्र में के के नगर-बांईपुर मार्ग पर सड़क धंस जाने से एक ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से चालक और क्लीनर को चोटें आने की खबर है। ट्रक में लाखों रुपये का माल लदा हुआ था। हादसा देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
गौरतलब है कि सोमवार को आवास विकास कॉलोनी और शमशाबाद रोडपर भी सड़क धंसने से हादसे हुए थे।
_________________________________________
क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी के नए पदाधिकारी
आगरा, 02 जून। क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी के संरक्षक मंडल द्वारा लाल सिंह चौहान को सर्वसम्मति से क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पृथ्वी पाल सिंह जादौन को कार्यकारी अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह परिहार महामंत्री, श्याम परिहार कोषाध्यक्ष, दिनेश भाटी शाखा प्रभारी और अमित जसावत को युवा अध्यक्ष बनाया गया। संरक्षक मंडल में शामिल धनवीर सिंह तोमर, पप्पू राघव, हरीशंकर जसावत, युवराज परिहार और जितेंद्र सिंह सिकरवार हैं।
_________________________________________
नेशनल चैम्बर ने सीईसी को दिया न्योता 
आगरा, 02 जून। नेशनल चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने शहर के दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर चैम्बर के आगामी स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने का अनुरोध किया। स्थापना दिवस जुलाई माह में प्रस्तावित है। मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें जिले के उद्योगों की स्थिति से भी अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष मनोज बंसल, केशव दत्त गुप्ता, कृष्ण कुमार पालीवाल, नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग शामिल थे। 
_________________________________________
सुमन कल्याणपुर को श्रद्धांजलि
आगरा, 02 जून। जानकी संगीत संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान मारुति स्टेट स्थित कार्यालय पर सुमन कल्याणपुर को श्रद्धांजलि दी गई। 
पूजा तोमर, प्रो आन्शवना सक्सेना, बीके गुप्ता, पप्पू खान, चंद्रशेखर शर्मा, डॉ असीम आनन्द, डॉ रमेश चंद्र, दिव्यांशी, लवेश, शिव, नीरज स्वरूप ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके गीतों की भी प्रस्तुति दी गईं।
_________________________________________
एडीए और आयुक्त कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन, सात दिन में समाधान का आश्वासन
आगरा। इनर रिंग रोड लैंड पार्सल तृतीय चरण की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर किसानों ने मंगलवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) मुख्यालय प्रदर्शन किया। 
किसानों का आरोप था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा था कि यदि जमीन ली जाए तो वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दिया जाए अथवा जमीन वापस की जाए, लेकिन एडीए अधिकारी इस नीति की अनदेखी कर सरकार की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। बाद में किसानों और एडीए अधिकारियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन जब एडीए सचिव संजय सिंह ने किसानों को बताया कि न तो जमीन वापस की जा सकती है और न ही वर्तमान दरों पर मुआवजा दिया जा सकता है, तो किसान बैठक छोड़कर सीधे मंडलायुक्त आवास पहुंच गए। वहां भी किसानों ने एक घंटे तक धूप में धरना दिया और अपनी मांगों पर अड़े रहे। यहां प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर मंडलायुक्त कार्यालय ले गए, जहां किसानों और प्रशासन के बीच दोबारा वार्ता हुई। बैठक में प्रशासन ने किसानों से सात दिन का समय मांगा और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
_________________________________________





ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments