Agra News: खबरें आगरा की.....

वाल्मीकि समाज स्वच्छता नायकों का करेगा सम्मान
आगरा, 13 जून। वाल्मीकि समाज द्वारा 15 जून, सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल सिंह वाल्मीकि का जन्मदिन राष्ट्रीय सरोकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। शहर को स्वच्छ रखने वाले 60 स्वच्छता नायकों का सम्मान किया जाएगा। शनिवार को महात्मा गाँधी मार्ग स्थित वाल्मीकि वाटिका में उपरोक्त जानकारी देते हुए समाजसेवियों द्वारा समारोह का पोस्टर विमोचन करके जारी किया गया। 
उत्तर प्रदेश वाल्मीकि समाज के सरपंच समाजसेवी झिल्लो राम वाल्मीकि और भाजपा ब्रज क्षेत्र युवा मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी अंकित वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से बताया कि 15 जून को महात्मा गाँधी मार्ग स्थित वाल्मीकि वाटिका में सुबह 9:00 बजे से राष्ट्रीय सरोकार से जुड़े कार्यक्रम शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल सिंह वाल्मीकि ने  वाल्मीकि समाज का आभार व्यक्त किया। _______________________________________
सपा व्यापार सभा ने की समीक्षा बैठक
आगरा, 13 जून। प्रदेश में हर दुकानदार, व्यापारी और छोटे, मध्य उद्यमी सरकारी भ्रष्टाचार से पीड़ित हैं। समाजवादी व्यापार सभा के मण्डल प्रभारी मनोज गुप्ता ने फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय में आयोजित जिला एवं महानगर संगठन की समीक्षा बैठक में यह बात रखी। कहा कि एक लाख 40 हजार लोग आगरा जिले में सर्राफा व्यवसाय से जुड़े हैं। जिसमें एक लाख 10 हजार मजदूर वर्ग के हैं। उनके सामने रोजी रोटी का संकट है। काम 10-20 प्रतिशत रह गया है। 
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। 
व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष  संजीव पोरवाल व महानगर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता के नेतृत्व में जिला एवं महानगर संगठन की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता रामचंद्र पोरवाल तथा संचालन मनीष भारद्वाज ने किया। 
_______________________________________
चतुर्थ रक्तदान शिविर में 400 यूनिट दान
आगरा, 13 जून। पिछले चार वर्ष से शहर में एक अनूठा प्रयास जारी है। आगरा विकास सेवा समिति द्वारा अग्रवन में चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 400 यूनिट रक्तदान किया गया। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ललित शर्मा के जन्मदिवस पर यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारम्भ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, सांसद नवीन जैन व महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। अमित अग्रवाल ग्वाला, दीप विनायक, ध्रुव, निशांत, शुभम, उज्जवल, कार्तिक, परमवीर, अवधेश, गोविंद, मोनू, शुभम, राघव, अक्षत, मानव, विवेक, शुभम दुबे उपस्थित थे।
_______________________________________
भार्गव महिला सभा ने लगाई प्याऊ
आगरा, 13 जून। भार्गव महिला सभा, भार्गव सभा और युवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शीतल मीठे जल की प्याऊ और बूँदी के वितरण का कार्यक्रम पंचकुइयां चौराहे के पास किया गया l शिविर में बृजेश, संगीता,वंदना, दीप्ती,अनीता, समता, आलोक, विशाल, कपिल, अक्षय, अनामिका, देवेश, दिनेश, मंजू, मेघा, खुशहाल, अंजली, रेनू, जीतू, नीतेश, राखी, राजुल आदि की उपस्थिति रही।
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments