ताजगंज में पकड़ा गया फर्जी कॉल सेंटर, दो युवक और दो युवती गिरफ्तार, पूछताछ जारी

आगरा, 08 अगस्त। थाना ताजगंज पुलिस ने शनिवार की रात्रि बसई चौकी क्षेत्र के आरके पुरम स्थित एक अपार्टमेंट में छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया और मौके से दो युवकों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। 
मीडिया रिपोर्ट में दवा किया गया है कि पुलिस ने इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़े गए युवकों और युवतियों के पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। गिरफ्तार किए गए चारों लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है।
पता लगाया जा रहा है कि बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा था। साथ ही कथित कॉल सेंटर के जरिए किन लोगों से संपर्क किया जाता था और इसकी गतिविधियों का दायरा कितना बड़ा था, इसकी भी जांच की जा रही है।
मामले में मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि अपार्टमेंट किसे किराए पर दिया गया था और वहां रहने वाले युवक-युवतियों की गतिविधियों के बारे में मकान मालिक को कितनी जानकारी थी। 
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments