Agra News: खबरें आगरा की....
अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं राम नारायणं जानकी बल्लभम...
आगरा, 01 जून। रेस्पेक्ट एज इंटरनेशनल और सुभारत संगीत निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर "सनातन भक्ति संगीत संध्या" का तीसरा आयोजन श्री हरिकृष्ण वृद्ध जन सम्मान भवन, पश्चिमपुरी सिकंदरा में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि पंडित मुकेश प्रकाश शर्मा ने श्रीराम कथा की जीवन में उपयोगिता बताई। समृद्धि सिंह, प्रशांत परिहार और साथियों ने भजन "अच्युतम केशवम..." सुनाया। साथ में थे समृद्धि सिंह, वैभव शर्मा, उत्कर्ष तिवारी, निशा गोस्वामी, शांभवी ठाकुर। रागिनी जैन, प्रतीक्षा जैन, वैभव शर्मा, शाम्भवी ठाकुर, उत्कर्ष तिवारी, आशी ने लोकप्रिय फिल्मी भजन "इतनी शक्ति हमें देना दाता" और शिव स्तुति "योगेश्वराय महादेवाय" की प्रभावशाली प्रस्तुति की। दीपाली कुमारी ने कृष्ण भक्ति पर भाव पूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। युगल गीत "राधिका गोरी से..." पूजा अग्रहरि और निखिल कुलश्रेष्ठ ने गाया। करीना गोयल ने "एक राधा एक मीरा..." भजन सुनाया। महेंद्र पाल सिंह ने शास्त्रीय भक्ति संगीत सुनाया। बाल कलाकार अयान खान ने "ओ पालन हारे..." भजन को स्वर दिया। महिमा सत्संगी ने "चौक पुरावो..." सूफी गीत सुनाया। अरमा कुमारी ने राधास्वामी भजन गाया। निशा शर्मा ने राधा नृत्य किया। पूजा अग्रहरि ने एकल भजन प्रस्तुत किया। तृतीय चतुर्थ पंचम डिप्लोमा वर्ष के विद्यार्थीयों ने गाया "मधुबन खुशबू देता है...।"
इससे पूर्व मुख्य अतिथि मुकेश प्रकाश शर्मा, (जज़ फिरोज़ाबाद), वृद्धजन सम्मान समिति के डॉ. गिरीश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. वी. डी. अग्रवाल, आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. विनोद माहेश्वरी, एसके गुप्ता, रामेंद्र शर्मा, सुभारत संगीत निकेतन के पं. देवाशीष गांगुली 'संगीतेश', मीता गांगुली, शुभाशीष गांगुली, समृद्धि सिंह ने भजन संध्या का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में दीपांजलि चक्रवर्ती, माया देवी, केशव लवानिया, संजय गुप्ता को उपवस्त्र और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। संचालन अरमा कुमारी ने किया। संगीत निर्देशन पंडित देवाशीष गांगुली का रहा।
_________________________________________
भाविप पदाधिकारियों की घोषणा
आगरा, 01 जून। भारत विकास परिषद एकलव्य शाखा की बैठक सिकंदरा बोदला रोड पर स्थित एक बैंक्विट हॉल में हुई जिसमें ब्रज प्रांत के वरिष्ठ सदस्य रवि शिवहरे ने अगले वर्ष के लिए प्रशांत मिश्रा को अध्यक्ष, आर के गुप्ता को सचिव और लक्ष्मीकांत गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं मनोरमा बघेल को महिला संयोजिका मनोनीत किया। एकलव्य शाखा के मुख्य संरक्षक राजकुमार गुप्ता, राहुल पोरवाल, विशाल पोरवाल, पवन सिंह, रवि शर्मा, प्रवीण बंसल, रोहित कत्याल, चंद्रवीर फौजदार, ऋषि शिवहरे, अमित सिंह, एके गुप्ता, एस के शर्मा, रजनी गुप्ता, मीनू गुप्ता, मुक्ता कत्याल उपस्थित रहे।
_________________________________________
हेल्प आगरा को मिली एक और एम्बुलेंस
आगरा, 01 जून। हेल्प आगरा संस्था के एम्बुलेंस बेड़े में एक और एम्बुलेंस जुड़ गई। यह ईको एम्बुलेंस मरीज सेवार्थ भरत भगत,डायरेक्टर अनिरुद्ध भगत ने अपनी कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत दान की।
हेल्प भवन मोती कटरा पर उन्होने एम्बुलेंस की चाभी अध्यक्ष सुरेंद्र जैन को सौपी। हेल्प आगरा के एम्बुलेंस बेड़े में इसको मिलाकर अब 15 एम्बुलेंस हो गई।
इस मौके पर राघव भगत, उद्धव भगत, रेनू भगत, हेल्प आगरा के विशेष बंसल, नितिन अग्रवाल, मनीष गर्ग, अनिल अग्रवाल, अनिल जैन, सौरभ जैन नंदकिशोर गोयल व जगवीर सिंह मौजूद रहे।
_________________________________________
छह दिनों में नौ लोगों की मृत्यु दुर्भाग्य नहीं, नीतिगत विफलता!
आगरा, 01 जून। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता के.सी. जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे ई-मेल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर केवल छह दिन के भीतर हुई दो भीषण दुर्घटनाओं में नौ से अधिक लोगों की असमय मृत्यु होने का मामला उठाया।
पत्र में मुख्यमंत्री से सुरक्षा उपायों के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया है ताकि यूपीडा द्वारा स्वयं स्वीकृत किए गए सुरक्षा उपायों का पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
पत्र में कहा गया कि केवल छह दिनों में नौ लोगों की मृत्यु कोई दुर्भाग्य नहीं, यह एक नीतिगत विफलता है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को स्पीड कॉरिडोर नहीं, सेफ्टी कॉरिडोर बनाना होगा।
_________________________________________
निहिरा और रिद्धि को मिली शतरंज में क्लासिकल फिडे रेटिंग
आगरा, 01 जून। शहर की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों निहिरा मित्तल और रिद्धि शर्मा ने हाल ही में सीतापुर में आयोजित फिडे रेटिंग राज्य शतरंज प्रतियोगिता में क्लासिकल फिडे रेटिंग प्राप्त की।
निहिरा मित्तल ने 1558 तथा रिद्धि शर्मा ने 1549 की रेटिंग अर्जित की। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेटिंग प्राप्त करना किसी भी शतरंज खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। उनके कोच जितेंद्र शर्मा ने कहा कि निहिरा और रिद्धि ने अपनी लगन और निरंतर परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल की है।
_________________________________________
नेपाल में महामना मालवीय मिशन की गतिविधियों पर चर्चा
आगरा, 01 जून। महामना मालवीय मिशन के संभाग महासचिव राकेश चन्द्र शुक्ला ने हाल ही में अपनी नेपाल यात्रा के दौरान महामना मालवीय मिशन, नेपाल इकाई के अध्यक्ष आचार्य गोरखनाथ से भेंट की और मिशन की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। भेंट के दौरान उन्होंने अपनी प्रकाशित पुस्तकों की प्रतियाँ भेंट कर सम्मानित किया।
नेपाल में महामना मालवीय मिशन की गतिविधियाँ पिछले कई वर्षों से निरंतर संचालित हो रही हैं तथा वर्तमान में 200 से अधिक सदस्य मिशन से जुड़े हुए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विजय शंकर तिवारी को भी महामना मालवीय मिशन के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं सदस्यता अभियान की जानकारी प्रदान की गई।
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments