10 जून तक शहर में कई स्थानों पर होंगे “व्यापारी संवाद कार्यक्रम”

आगरा, 01 जून। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राज्य कर विभाग द्वारा जिले में 01 से 10 जून तक विभिन्न खंडों में “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य व्यापारियों, उद्यमियों एवं अन्य हितधारकों के साथ संवाद स्थापित कर जीएसटी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाना है।
अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर पंकज गांधी ने बताया कि व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, पंजीकरण आधार का विस्तार करने तथा जीएसटी 2.0 के अंतर्गत किए गए महत्वपूर्ण सुधारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
संयुक्त आयुक्त अजीत सिंह एवं गोपाल तिवारी ने बताया कि व्यापारी संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापारियों की कर संबंधी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाएगा तथा विभाग और व्यापारियों के मध्य विश्वास एवं समन्वय को सुदृढ़ किया जाएगा। कार्यक्रमों में रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों को नियमित अनुपालन के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही जीएसटी पोर्टल पर मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी अद्यतन कराने, अपंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने तथा जीएसटी 2.0 के अंतर्गत लागू नए प्रावधानों, व्यापारी हितैषी सुधारों एवं ई-इनवॉयसिंग जैसी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
इन कार्यक्रमों में स्थानीय व्यापार मंडलों, व्यापार बंधु, उद्योग संगठनों, अधिवक्ता संघों, चार्टर्ड अकाउंटेंट संगठनों, चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा अन्य संबंधित हितधारकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रमों के निष्कर्ष एवं सुझावों की रिपोर्ट शासन को भी प्रेषित की जाएगी।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
आगरा जोन के अंतर्गत विभिन्न खंडों में कार्यक्रम निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे। खंड-1 में 03 जून को नेशनल चैंबर्स हॉल, जीवनी मंडी तथा 04 जून को बिठ्ठलनाथ जी मंदिर, लुहार गली, रावतपाड़ा में कार्यक्रम आयोजित होगा। खंड-2 का कार्यक्रम 05 जून को शू फेडरेशन, हींग की मंडी में होगा। खंड-3 में 04 जून को ऋद्धि-सिद्धि रिजॉर्ट, फतेहपुर सीकरी में आयोजन किया जाएगा। खंड-4 में 03 जून को एत्मादपुर तथा 09 जून को नुनिहाई में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। खंड-5 का कार्यक्रम 03 जून को नेशनल चैंबर्स हॉल, जीवनी मंडी में आयोजित होगा।
इसी प्रकार खंड-6 में 04 जून को मीनाक्षी टावर, बेलनगंज तथा 08 जून को हरिओम सेवा सदन, दयालबाग में कार्यक्रम होंगे। खंड-7 में 05 जून को शाह मार्केट, एम.जी. रोड तथा 09 जून को ट्रांसपोर्ट नगर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खंड-8 में 05 जून को जीवनी मंडी तथा 07 जून को खेरागढ़ में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। खंड-9 का आयोजन 03 जून को पार्क सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया, साइट-सी में होगा। खंड-11 में 06 जून को पार्क रेस्टोरेंट/श्री बांके बिहारी मंदिर, सदर बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
खंड-12 में 05 जून को सत्तोलाला फूड कोर्ट, शाहगंज तथा 10 जून को त्यागी कॉम्प्लेक्स, पश्चिमपुरी चौराहा में कार्यक्रम होंगे। खंड-13 का आयोजन 03 जून को होटल वीरेन इंटरनेशनल, बालूगंज में किया जाएगा। खंड-14 में 02 जून को डी. शांति पैलेस, कृपालपुरा, फतेहाबाद तथा खंड-15 में 03 जून को होटल चाणक्य, शमशाबाद रोड पर व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments