आर.बी.एस. ब्लू ने 24 रन से जीत दर्ज की, फाइनल कल

आर. बी. एस. इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी सब जूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग में आज खेले गये अंतिम लीग मैच में आर. बी. एस. ब्लू ने आर. बी. एस. ग्रीन को 24 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
आयोजन सचिव अतुल सोलंकी के अनुसार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आर. बी. एस. ब्लू की पूरी टीम 30 ओवरों में 202 रन बनाकर आउट हो गयी। आर्यन श्रीवास्तव ने 33 रन , लक्ष्य कन्नौजिया ने 26 व सम्राट ने 19 रन बनाये। आदित्य शर्मा ने 3, अनमोल व विवेकश्री ने 2-2 विकेट लिये। 
जवाब में बल्लेबाजी करते हुए आर. बी. एस. ग्रीन की पूरी टीम 27.3 ओवरों में 178 रन बनाकर आउट हो गई। अनमोल ने 45 रन, सक्षम ने 14, व चिराग़ एवं आदित्य ने 11-11 रन बनाये। अध्यांश शर्मा एवं लक्ष्य कन्नौजिया ने 3-3 विकेट लिए। 
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार लक्ष्य कन्नौजिया को पूर्व वरिष्ठ क्रिकेटर राजेंद्र सिंह पवार एवं राजू राठौर ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
मैच के दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, बी. सी.सी.आई. के लेवल 1 कोच विवेक यादव, ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्रा , अशोक सिंह, पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, राव हरेंद्र सिंह, पूर्व क्रिकेटर प्रमोद क़ादिर, शशांक कौल, नरेंद्र शर्मा, पीयूष, आदित्य सिंह, रवि भदौरिया, मनोज यादव, कपिल शर्मा, फैज़ल रईस उपस्थित थे।
मंगलवार को फाइनल मैच आर.बी.एस. यलो एवं आर. बी. एस. रेड के मध्य खेला जायेगा। मैच के उपरांत पुरस्कार वितरण सायं पांच बजे होगा।
____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments