झटका: आगरा के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने मालभाड़ा 15 से 20 प्रतिशत बढ़ाया
आगरा, 04 जून। जिले के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने माल भाड़े में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। उनका तर्क है कि डीजल व टोल टैक्स में वृद्धि के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसाय संचालित करना मुश्किल हो रहा था, इसीलिए मजबूरी में उन्हें फैसला लेना पड़ा।
आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को संतोष रोडवेज कंपनी पर सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक में कहा गया कि वर्तमान परिस्थितियों में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को संचालित करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। लगातार बढ़ रहे डीजल के दाम, टोल टैक्स में वृद्धि तथा अन्य करों में हो रही बढ़ोतरी से कारोबार बुरी तरह प्रभावित है।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि माल बुकिंग रेट में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी, जिससे बढ़ते खर्चों का संतुलन बनाया जा सके।
बैठक में प्रमुख रूप से रमेश शर्मा, नरेश वर्मा, सुरेंद्र यादव, अजय तिवारी, हिमांशु कौशिक, मनीष जैन, पदम जैन, केवल डाबर, जयप्रकाश जैन, कपिल बंसल, मोनू बघेल, विनोद बघेल, गिरीश चौधरी एवं बॉबी बेदी उपस्थित रहे।
_______________________________________

Post a Comment
0 Comments