आर.बी.एस. ए ने श्रृंखला में 1-1 से बराबरी की

आगरा, 26 जून। आर. बी. एस. इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के मध्य तीन मैचों की शृंखला का दूसरा मैच आर.बी.एस. ए ने आर.बी.एस. बी को 97 रन से हराकर श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली।
निर्धारित 40 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आर. बी. एस. ए ने 6 विकेट खोकर 393 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। कृषांश अग्रवाल ने शानदार शतक (102 रन) बनाया। नैतिक 98 एवं कृष्ण मिश्रा 97 रन बनाकर आउट हो गए। आर. बी. एस. बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष कश्यप ने 2 एवं आज़ाद व अर्पित ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करते हुए आर. बी. एस. बी की पूरी टीम 34.5 ओवरों में 296 रन बनाकर आउट हो गई। कृष कश्यप ने 78, पृथ्वी शर्मा ने 64, आज़ाद ने 52 एवं अनिकेत यादव ने 37 रन बनाये। कृषांश अग्रवाल ने 3 व ईशान एवं रोहन ने 2-2 विकेट लिए। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार कृषांश अग्रवाल को कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा ने प्रदान किया। मैच के दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, आयोजन सचिव फ़ैसल रईस , बी. सी.सी. आई. के लेवल १ कोच विवेक यादव, पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, पूर्व क्रिकेटर राव हरेंद्र सिंह, नागेश पंडित , डॉ चंद्रशेखर शर्मा उपस्थित थे।
________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments