साहित्यकार डॉ. इंद्रपाल सिंह 'इंद्र' की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण
आगरा, 31 मई। साहित्य साधिका समिति और डॉ. इंद्रपाल सिंह 'इंद्र' स्मारक समिति द्वारा रविवार शाम यूथ हॉस्टल में वरिष्ठ साहित्यकार और शिक्षाविद् डॉ. इंद्रपाल सिंह 'इंद्र' का जयंती समारोह मनाया गया। समारोह में आगरा, लखनऊ, दिल्ली और ग्वालियर सहित देश के जाने-माने साहित्यकारों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने डॉ. इंद्र का भावपूर्ण स्मरण किया।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. इंद्र सादगी, सरलता, सौम्यता, स्वाभिमान, साधना, सर्जना, आत्म सम्मान, दृढ़ निश्चय, प्रेम, करुणा, भावुकता और देशभक्ति का जीवंत स्वरूप थे। उन्होंने कई पीढ़ियों को हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य के संस्कार दिए। इससे पूर्व समारोह-अध्यक्ष डॉ. खुशीराम शर्मा, मुख्य अतिथि डॉ. उपासना सिंह (दिल्ली), विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ, डॉ. मिथिलेश दीक्षित (लखनऊ), डॉ. मधुलिका सिंह (ग्वालियर) और कार्यक्रम संयोजक व आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सुषमा सिंह ने माँ शारदे और डॉ. इंद्र की तस्वीर पर माल्यार्पण व समक्ष दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। अतिथियों ने डॉ. इंद्र द्वारा रचित देवी चरित्र और डॉ. सुषमा सिंह की पुस्तक समीक्षायन का लोकार्पण किया। 

Get an exciting opportunity by clicking this advertisement
साहित्य साधिका समिति की संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह, रमा वर्मा 'श्याम' और अध्यक्ष डॉ. रेखा कक्कड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. मंजू स्वाती ने माँ शारदे की वंदना प्रस्तुत की। सचिव डॉ. यशोधरा यादव 'यशो' ने समारोह का संचालन किया। इस दौरान डॉ. नीलम भटनागर, डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, डॉ. मिथिलेश पाठक, डॉ. शेषपाल सिंह, सुशील सरित, अशोक अश्रु, साधना वैद, परमानंद शर्मा, महेश शर्मा, डॉ. विनोद माहेश्वरी, विजय तिवारी, रवींद्र वर्मा, डॉ. राजेश पाल सिंह धाकरे, डॉ. प्रेरणा आदित्य सिंह और सुधा परिहार सहित तमाम महनीय साहित्यकार और शिक्षाविद् उपस्थित रहे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments