शहर की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी "धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे" लघु फिल्म

आगरा, 31 मई। ताजनगरी के 26 गुरुद्वारों और शहर की समृद्ध सिख विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी फिल्म धर्म दे रक्षक साडेगुरुद्वारे। यह वक्तव्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने आरए मूवीज के बैनर तले बनी एक घंटा 5 मिनट की लघु फिल्म "धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे" के प्रीमियर शो में मुख्य अतिथि के रूप में दिया। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित फिल्म के प्रीमियर शो का शुभारम्भ उन्होंने गुरुनानक देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण व फिल्म शो का स्विच ऑन कर किया।  
फिल्म निर्माता रंजीत सामा ने फिल्म के बारे में जानकारी दी। फिल्म का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को सिख इतिहास, गुरुओं के संदेश और आगरा की सांप्रदायिक सद्भावना से परिचित कराना है। फिल्म के सहनिर्माता विजय सामा, अनिल अरोड़ा, संजय जटाना व दीपक साहनी हैं। लेखक व निर्देशक राष्ट्रपति पदक विजेता हेमन्त वर्मा हैं। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
इस अवसर पर पूरन डाबर, राजेश सहगल, महेन्द्रपाल सिंह, रानी सिंह, रिंकी धूपर, अमरदेव साहनी, प्रमोद वर्मा, विजय किशन सेठी, नरेन्द्र पुरसनानी, प्रमोद महाजन, अजय महाजन, संजय अरोरा, घनश्याम लालवानी, धर्मपाल कश्यप, घनश्याम रोहरा, नितिन गोस्वामी, दीपक साहनी, राकेश महाजन, नारायन दास, नरेंद्र कश्यप, संजय जटाना, राकेश अरोरा, राजेंद्र जैन, जय गुप्ता, रेनू गुप्ता पार्षद, दिवाकर महाजन, तरूण महाजन, रवि महाजन, संजय कपूर, कुसुम महाजन, अनिल वर्मा, राजेन्द्र बत्रा, रामनाथ डंग, भूपेश महाजन, प्रदीप मेहरा आदि उपस्थित थे। 
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments