मोदी सरकार के सभी वायदे फेल, आपातकाल की ओर जा रहा देश- गिरीश चंद्र गोयल

आगरा, 13 मई। समाजवादी पार्टी के महानगर कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र गोयल ने एक बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता से किए गए सभी वायदे फेल हो चुके हैं, केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल जुमलों की सरकार बनकर रह गई है।
बयान में कहा गया कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले आगरा में चुनावी रैली में वादा किया था कि हम डॉलर को ₹50 से नीचे ला देंगे, महंगाई को भी बहुत कम कर देंगे, विदेशी नीतियों पर भी शिकंजा कसेंगे, व्यापारियों को हर तरह से छूट दी जाएगी, युवाओं को रोजगार के बहुत अवसर दिए जाएंगे। परंतु यह सब चुनावी जुमला था और यही भाजपा की पद्धति है कि जनता को गुमराह करो और धर्म के नाम पर जनता को बांटो, जनता को मीठी-मीठी बातों में उलझाते रहो। अब यह नहीं चलेगा जनता सब समझ चुकी है।
गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार सब जगह फेल हो चुकी है, वैश्विक आंकड़े बता रहे हैं कि रुपया इस साल 5.6% टूट चुका है। भारतीय मुद्रा प्रमुख एशियाई मुद्राओं में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गई है। आरबीआई रुपये को सहारा देने के लिए लगातार हस्तक्षेप कर रहा है। प्रधानमंत्री की सोना न खरीदने, पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, नौकरी पेशाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम की अपील करना यह संकेत देता है कि देश फिर से आपातकाल की दिशा में जा रहा है। व्यापारी वर्ग इस सरकार को समझ चुका है सरकार केवल धर्म के नाम पर सबको गुमराह कर रही है।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments