चैंबर सदस्यों को दी स्व-गणना और जिला उद्योग केन्द्र की योजनाओं की जानकारी
आगरा, 16 मई। डिप्टी कलेक्टर नीलम तिवारी ने शनिवार को जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैम्बर सभागार में सदस्यों को स्व-गणना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रजेन्टेशन के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि योजना में सर्वप्रथम भवनों का मूल्यांकन किया जाना निर्धारित किया गया है। 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर गणना की जायेगी। उन्होंने स्वगणना हेतु सभी सोसायटी में कैम्प लगाये जाने का आश्वासन दिया।
बैठक में उपायुक्त शैलेन्द्र सिह ने जिला उद्योग केन्द्र की विभिन्न योजनाओं के बारे में चैम्बर के सदस्यों के साथ जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सीईसी की रिपोर्ट में संशोधन हेतु मुख्य सचिव स्तर से कार्यवाही की जा रही है। जीआई टैग पर उन्होंने बताया कि यह उत्पाद ट्रेडमार्क का भी कार्य करती है।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि जिले के उद्योग टीटीजेड से पूरी तरह से प्रभावित है। गैर प्रदूषण वाले उद्योगों को भी टीटीजेड के कारण विद्युत कनेक्शन नहीं दिये जा रहे हैं जिससे कारण उद्योग पिछडता जा रहा है।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष एवं एमएसएमई प्रकोष्ठ के चेयरमैन संजय गोयल, अम्बा प्रसाद गर्ग, नीतेश अग्रवाल, विनय मित्तल, सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनूप गोयल, नरेन्द्र तनेजा, प्रशांत जैन, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, गिरीश चंद गोयल, सुनील कुमार गर्ग, मनोज कुमार गुप्ता, चन्द्रवीर सिंह, राजेश अग्रवाल, स्वामीनाथ तिवारी, दिनेश कुमार जैन, सुशील बंसल, अपूर्व मित्तल, अम्बुज गोयल, विकास मित्तल, मयंक कुमार अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, सतीश अग्रवाल, नारायन भरानी, राजेन्द्र गर्ग उपस्थित थे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments