रूसी महिला से ताजनगरी में छेड़छाड़, फब्तियां कसे जाने से पुलिस का इंकार, वीडियो वायरल होने पर एसीपी का स्पष्टीकरण

आगरा, 27 मई। सहायक पुलिस आयुक्त (सैंया) डॉ. सुकन्या शर्मा ने ताजनगरी में रूसी महिला पर्यटक से किसी प्रकार की छेड़छाड़, फब्तियां कसने अथवा अन्य आपत्तिजनक घटना होने से इंकार किया है। 
उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आई, जिसे रूस की एक महिला पर्यटक के साथ असहज अनुभव के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। उक्त पोस्ट के उपरांत सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की भ्रामक एवं तथ्यहीन टिप्पणियां प्रसारित होने लगीं। जांच में वीडियो में कहीं भी महिला के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़, फब्तियां कसने अथवा अन्य आपत्तिजनक घटना परिलक्षित नहीं हुई। 
एसीपी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान एवं गरिमा से जुड़े विषय अत्यंत संवेदनशील हैं, अतः असत्य तथ्यों एवं भ्रामक सूचनाओं के माध्यम से सामाजिक सौहार्द एवं जनभावनाओं को प्रभावित करने का प्रयास अनुचित है। ऐसे मामलों में भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक रूसी महिला पर्यटक का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ यह वीडियो आगरा के यमुना किनारा रोड का है, भीड़भाड़ वाले यमुना किनारा रोड से आगरा किला और ताजमहल तक जाते हैं। महिला विदेशी पर्यटक ने वीडियो में अपने अनुभव साझा करते हुए चेतावनी दी है। महिला पर्यटक ने रूसी भाषा में लिखा, हमने आगरा में दुकान वॉक करने की सोची, आप कभी ऐसा मत करना। वीडियो में रूसी महिला पर्यटक यमुना किनारा रोड पर बेलनगंज से जीवनीमंडी तक पैदल जा रही है, आटो और ई रिक्शा चालक विदेशी महिला पर्यटक के सामने आ जाता है, कहता है मैम, मैम! इससे महिला पर्यटक असहज महसूस करती है।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments