जिला रैंकिंग टेबल टेनिस शुरू, प्रमुख खिलाड़ियों ने बनाई फाइनल राउंड में जगह
आगरा, 19 मई। जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में मंगलवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई दो दिवसीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम इस प्रकार से रहे -
अंडर 9 बालक वर्ग का सेमी फाइनल विधान दुबे और अयान के बीच हुआ जिसमें अयान ने विधान दुबे को 3-0 से पराजित कर फाइनल मे जगह बनाई। दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला वेद पोद्दार और कियान रमानी के बीच में खेला गया जिसमें वेद पोद्दार ने कियान रमानी को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 9 बालिका वर्ग का सेमी फाइनल मुकाबला स्वरा और गार्गी के बीच हुआ था जिसमें स्वरा ने गार्गी को 3-0 से, प्रिषा ने त्रिषा को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
(अंडर 11) हॉप्स बालक वर्ग का सेमी फाइनल मुकाबला मे अधिराज ने कायरव को 3-1 से, रेयांश शर्मा ने गर्वित को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी। हॉप्स बालिका वर्ग (अंडर 11) सेमी फाइनल मुकाबले में किमायरा ने आरवी कोहली को 3-1 से, वेदांशी पोद्दार ने संस्कृति को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
(अंडर 13) कैडेट बालक वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबले मे गीताश आनंद ने सक्षम को 3-0 से, दूसरे सेमी फाइनल में रेयांश शर्मा ने नैतिक महेश्वरी को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
केडिट बालिका (अंडर 13) सेमी फाइनल मुकाबला मे पहल गुप्ता ने आरवी कोहली 3-0 से, दूसरे सेमीफाइनल में इनाया फातिमा ने शुभी पाराशर को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
सब जूनियर बालिका वर्ग (अंडर-15 ) अंकिशा मिश्रा ने इनाया फातिमा को 3-1 से, पहल गुप्ता ने अवनी शर्मा को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुकेश जैन ने किया। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की सचिव एवं आयोजन सचिव डॉ अलका शर्मा के अनुसार निर्णायकों में हिमांशु अग्रवाल और विशाल कनौजिया की भूमिका रही। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी संजय शर्मा, जुनैद सलीम, आशुतोष तिवारी, साहिल कुमार, दीपक शर्मा, विशाल सेहरा, सुदर्शन प्रभाकर, गौरव रावत, मनोज पाराशर, सौरभ पोद्दार, गर्ग ऋषि उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में लगभग 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments