Agra News: खबरें आगरा की......
ब्रह्मा कुमारीज ने लगाई व्यसन मुक्ति चित्र प्रदर्शनी
आगरा, 31 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज के ईदगाह स्थित प्रभु मिलन केंद्र द्वारा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्रवेश परिसर में संस्था के मेडिकल विंग द्वारा व्यसन मुक्ति चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन संतोष कुमार त्रिपाठी स्टेशन डायरेक्टर एवं अश्विना दीदी सह प्रभारी ब्रह्माकुमारीज आगरा जोन ने संयुक्त रूप से किया।
संस्था के मीडिया समन्वयक अमर भाई ने बताया कि मात्र थोड़े से समय पूर्व ही भारत में बीड़ी, सिगरेट, गुटका का नामो निशान तक नहीं था, कोई इसे जानता भी नहीं था, लेकिन आज यह जानलेवा हो रहा है।
इस दौरान तंबाकू मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए अनेक संकल्प पत्र भी भरवाए गए। नि:शुल्क निरापद औषधि वितरण एवं परामर्श में डॉ के के कुलश्रेष्ठ, डॉ प्रशांत गुप्ता, डॉ निरंजन सिंघल, भावना गुलाटी, काउंसलर पूजा कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का भी सहयोग रहा।
_________________________________________
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डीईआई में हुए विविध कार्यक्रम
आगरा, 31 मई। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में रविवार को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों द्वारा समाज को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
दिन की शुरुआत 507 वे मेडिकल एवं सहायता शिविर के साथ छात्रों के बीच रचनात्मक प्रतियोगिताओं से हुई, जिसमें स्लोगन राइटिंग (नारा लेखन) और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्लोगन प्रतियोगिता मे प्रथम पार्वती बी. ए. प्रथम वर्ष , द्वितीय अंशु बी. ए. प्रथम वर्ष रही पोस्टर प्रतियोगिता मे प्रथम प्रथा बी. ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय सना एवं प्रियंका बी. वोक. प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्नेहा कुमारी बी एफ ए द्वितीय वर्ष रही । डॉक्टर डॉ. गोपी चंद गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए तंबाकू और धूम्रपान से शरीर पर पड़ने वाले घातक प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। संस्थान के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ रिचा वर्मा, डॉ लकी टोंक डॉ नमिता, डॉ शोभा भारद्वाज आदि का सहयोग रहा अंत मे राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ सनिल कुमार शामिल रहे।
_________________________________________
क्षेत्र बजाजा कमेटी को दान में मिला 19वां एसी ताबूत
आगरा, 31 मई। क्षेत्र बजाजा कमेटी को जनसेवार्थ रविवार को एक और एसी ताबूत दान में मिला। यह ताबूत अवधपुरी, शाहगंज बोदला रोड निवासी कर्नल डा ज्ञानचंद व उनकी पत्नी सरोज वर्मा ने दान किया।
विद्युत शवदाहगृह ताजगंज परिसर में स्थित कमेटी के सत्संग हाॅल में उन्होंने परिवार के सहित बजाजा कमेटी के पदाधिकारियों को यह ताबूत सौंपा। महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह ताबूत मिलने के बाद कमेटी के पास 19 ताबूत हो गए हैं। प्रकल्प प्रभारी उत्कर्ष अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते एसी ताबूतों की मांग लगभग दूनी से भी ज्यादा हो जाती है। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने एसी ताबूत दानदाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर दानदाता की ओर से प्रेमा वर्मा, ललित वर्मा, रवि वर्मा, कमेटी के उपाध्यक्ष विशनू गर्ग, संजीव गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल आदि मौजूद रहे।
_________________________________________
बल्केश्वर पार्क के लिये दान किया वाटर कूलर
आगरा, 31 मई। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर प्रयास फाउण्डेशन की ओर से बल्केश्वर पार्क में वाटर कूलर स्थापित कराया गया। रविवार को विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर पार्षद मुरारी लाल गोयल, पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल "गुडू" ,मुन्नू चौबे, अतुल गर्ग,रवि गुप्ता,अनिल गुप्ता, आशीष अग्रवाल, डॉ राधेश्याम,मनीष बंसल, मनोज अग्रवाल,अर्पण गुप्ता,मनुराज मित्तल, प्रतीक सिंघल, राहुल सिंघल, संदीप वर्मा, विशेष शर्मा, अंकुर गर्ग, आशीष गुप्ता उपस्थित रहे।
_________________________________________
नवीन जैन ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’
आगरा, 31 मई। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नवीन जैन ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री के विचार प्रत्येक भारतीय को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करते हैं तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना को सशक्त बनाते हैं।
_________________________________________
शिल्पग्राम पार्किंग बंद, पर्यटकों और गाइडों को हुई भारी परेशानी
आगरा, 31 मई। ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम पार्किंग को बिना पूर्व सूचना बंद कर दिया गया। इससे पर्यटकों और गाइडों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण पर्यटक भटकते रहे।
रविवार की सुबह हुई इस कार्रवाई से वीकेंड पर आए पर्यटक गाड़ियों के साथ भटकते रहे। पार्किंग परिसर से गाइडों को भी बाहर निकाल दिया गया, जिस पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और ताला खुलवाया, लेकिन पुलिस के जाते ही एक घंटे बाद पार्किंग फिर बंद कर दी गई।
शिल्पग्राम पार्किंग में यूनिटी मॉल का निर्माण होना है। लोक निर्माण विभाग की मांग पर पर्यटन निगम ने 10 दिन पहले पार्किंग, रेस्टोरेंट, एटीएम और गाइड सुविधा केंद्र बंद करने का आदेश जारी किया था। हालांकि, प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि वैकल्पिक इंतजाम होने तक पार्किंग चालू रहेगी, लेकिन रविवार को नियमों को ताक पर रखकर इसे बंद कर दिया गया। मौके पर पर्यटकों को पश्चिमी गेट पार्किंग जाने का बैनर लगा दिया गया। परेशान पर्यटकों ने गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर दीं। गाइड्स और गोल्फ कार्ट चालकों ने कहा कि इससे उनके रोजगार और रोजमर्रा के कामकाज पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि शिल्पग्राम पार्किंग सिर्फ वाहनों के खड़े होने की जगह नहीं, बल्कि उनका कार्यस्थल भी है। उन्होंने पार्किंग बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है।
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments