आगरा में आइशर प्रो एक्स डीलरशिप का उद्घाटन

आगरा, 28 मई। आइशर ट्रक्स और बसेस ने गुरुवार को शहर में नई लॉन्च की गई आइशर प्रो एक्स स्मॉल ट्रक रेंज के लिए अपनी डीलरशिप का उद्घाटन किया। प्रेम ऑटोसेल्स प्राइवेट लिमिटेड की 35 डीलरशिप सुविधा, जो 7 माइलस्ट्रोन, मथुरा रोड पर प्रमुख वेयरहाउसिंग हब, जूता निर्यात मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर के निकट स्थित है। यहां कई सर्विस बे, विशाल डिस्प्ले एरिया, ग्राहक एवं ड्राइवर लाउंज तथा उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 
उद्घाटन अवसर पर अभिषेक चौधरी, एसवीपी, एससीवी सेल्स एवं मार्केटिंग ने बताया कि आइशर प्रो एक्स रेंज को आधुनिक लास्ट्र माइल लॉजिस्टिक्स की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जिसमें दक्षता, कनेक्टिविटी, ड्राइवर आराम और अधिकतम अपटाइम पर विशेष फोकस किया गया है। तीन फ्यूल एफिशिएंट पावरट्रेन, 100% कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और कई कॉन्फ़िगरेशन विकल्पों के साथ, Pro X ट्रांसपोर्टर्स और फ्लीट मालिकों के लिए एक मजबूत बिजनेस प्रस्ताव प्रस्तुत करता है। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
सुमित दीवान, एसवीपी, कस्टमर सर्विस एवं नेटवर्क स्ट्रेटेजी ने कहा कि आगरा एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक और लॉजिस्टिक्स हब है, जहां वेयरहाउसिंग, मैन्युफैक्चरिंग और गुड्स मूवमेंट की मजबूत गतिविधियां हैं। यह सुविधा तेज़ सर्विस रिस्पॉन्स, बेहतर अपटाइम सपोर्ट और आगरा एवं आसपास के बाजारों के ग्राहकों को परेशानी-मुक्त ओनरशिप अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। यहां  EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, समर्पित EV सर्विस बे और EV-प्रशिक्षित मैकेनिक्स एवं तकनीशियन भी उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर प्रेम मोटर्स के निदेशकगण पारस अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल और ऋतिक अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments