पर्दाफाश: एसटीएफ ने आगरा में पकड़ा अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क, मास्टर माइंड महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार, अमेरिका, थाईलैंड से मंगवाते थे इंपोर्टेड गांजा, सवा करोड़ का गांजा, 17 लाख की एमडीएम बरामद

आगरा, 28 मई। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए एक मास्टर माइंड महिला समेत चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हाईप्रोफाइल ड्रग सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।
आरोपियों के कब्जे से करीब सवा करोड़ रुपये कीमत का इंपोर्टेड गांजा, 17 लाख रुपये की एमडीएम ड्रग्स, विदेशी पैकिंग सामग्री, मोबाइल फोन और हाईटेक सप्लाई नेटवर्क से जुड़े कई अहम सबूत बरामद किए गए हैं।
एसटीएफ की टीम ने सिकंदरा क्षेत्र में असोपा अस्पताल के पास स्थित शिवपुरी कॉलोनी में छापा मारकर इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि आरोपी अमेरिका, थाईलैंड और कैलिफोर्निया से विदेशी पार्सलों के जरिए नशे का माल मंगवाते थे। इसके बाद रेंटल कार ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर हाईप्रोफाइल ग्राहकों तक ड्रग्स सप्लाई की जाती थी। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते थे और ओएलएक्स के माध्यम से किराए के मकान लेकर ड्रग्स का अड्डा संचालित कर रहे थे।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला इस पूरे नेटवर्क की मास्टर माइंड निकली। वही विदेशी सप्लायरों और स्थानीय तस्करों के बीच कड़ी का काम कर रही थी। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड चैट एप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे। भुगतान ऑनलाइन माध्यमों और डिजिटल वॉलेट के जरिए लिया जाता था ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।
एसटीएफ की जांच में पता चला कि आरोपी विदेशी पार्सलों में नशे का माल छिपाकर आगरा मंगवाते थे। इसके बाद छोटे-छोटे पैकेट बनाकर दिल्ली, नोएडा, जयपुर और आगरा के कई हाईप्रोफाइल ग्राहकों तक सप्लाई की जाती थी। गिरोह के सदस्य लग्जरी लाइफस्टाइल और हाईटेक गैजेट्स का इस्तेमाल करते थे ताकि किसी को उन पर शक न हो।
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments