रील बनाने की चाहत ने पहुंचाया जेल, आबादी के बीच फायरिंग करने वाला न्यू आगरा पुलिस ने दबोचा, साथी की तलाश
आगरा, 13 मई। सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करने की चाहत में दो युवकों ने आबादी के बीच फायरिंग कर वीडियो बनाया। न्यू आगरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी की तलाश जारी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू आगरा क्षेत्र में दो युवकों का फिल्मी गाने पर डांस और तमंचे से हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोमवार को प्रसारित हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कौशलपुर निवासी दीपक पुत्र महेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में दीपक ने बताया कि वीडियो कुछ दिन पहले एक निजी कार्यक्रम में बनाया गया था। वहां उसने तमंचे से फायरिंग की थी। उसके साथ फायरिंग करने वाले दूसरे युवक का नाम दिल्ली निवासी विकास है।
इन युवकों का एक अन्य साथी पूर्व में जेल जा चुका है। पुलिस ने दीपक को आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
___________________________________
Post a Comment
0 Comments