आगरा मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग में सेमीफाइनल मुकाबले शुरू
आगरा, 28 मई। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में दूधिया रोशनी के बीच 'आगरा मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग' के रोमांचक मुकाबले जारी हैं। बुधवार को खेले गए अंतिम लीग मैचों के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। सेमीफाइनल मुकाबलों में डॉ. गौतम जर्मन होम्यो मेडी सेंटर, बंसल एस टैग और शारदा शार्क एवं रॉयल एनफील्ड की टीम पहुंच गई है।
लीग के दौरान पूल 'बी' के पहले मैच में एक बेहद रोमांचक मुकाबले में शारदा शार्क ने रॉयल एनफील्ड को 4-3 से हराकर शारदा शार्क ने अविश्वनीय अहम जीत दर्ज की। मैच के तीसरे क्वार्टर तक रॉयल एनफील्ड 3-1 से आगे चल रही थी, लेकिन अंतिम क्वार्टर में रोमांचक मोड़ ने पासा पलट दिया ओर शारदा शार्क के स्टार परफॉर्मर कुनाल (2 गोल) और अभिषेक (2 गोल) ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। रॉयल एनफील्ड की ओर से धीरज मदान ने 2 और प्रभदीप सिंह ने 1 गोल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रभदीप सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
पूल 'ए' के मैच 2 के अंतिम मैच में डॉ. गौतम जर्मन होम्यो मेडी सेंटर ने योद्धा फ्लिकर को 7-2 के भारी अंतर से एकतरफा शिकस्त दी। अनुज सिंह ने अकेले 5 गोल दागकर विपक्षी टीम को पस्त कर दिया। दिनेश और डॉ. जयशंकर यादव ने 1-1 गोल किया। योद्धा फ्लिकर की ओर से मोइन खान और फरमान ने 1-1 गोल किया। फरमान को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया।
इससे पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. लाल सिंह (पार्षद वार्ड 64), रामलाल यादव और राजेंद्र सक्सेना रामोत्तम, मोहित दिवाकर, दिव्यांश सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्णायक मंडल में अजय सिंह राजपूत, अमिताभ गौतम, राजीव सोई, चौधरी एम.डी. अहमद खान, रघु और गुरप्रीत सिंह रहे।
_______________________________________

Post a Comment
0 Comments