नेशनल चैम्बर का आह्वान- सभी उद्यमी, व्यापारी और शहरवासी सप्ताह में एक दिन कार न चलाने का संकल्प लें

आगरा, 15 मई। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पदाधिकारियों ने सभी उद्यमियों, व्यापारियों एवं शहरवासियों से आह्यन किया है कि वह सप्ताह में एक दिन कार न चलाने का संकल्प लें। औद्योगिक क्षेत्रों में सभी उद्यमी एवं व्यापारी अपने उद्योग एवं प्रतिष्ठानों में पूलिंग करके जाने का प्रयास करें। चैम्बर पदाधिकारियों ने इस अभियान को खुद भी शुरू कर दिया है।
चैंबर सभागार में शुक्रवार को अध्यक्ष मनोज बंसल के नेतृत्व में इस आह्वान का पोस्टर विमोचन भी किया गया। पोस्टर विमोचन में उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, नीतेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शलभ शर्मा, संजय गोयल उपस्थित थे। 
इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि चैम्बर द्वारा जिलाधिकारी को सप्ताह में एक दिन कार फ्री डे करने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखा गया है। 
उन्होंने कहा कि चैम्बर द्वारा औद्योगिक एवं व्यापारिक स्थानों पर कैम्प लगाकर परिवार के एक सदस्य द्वारा सप्ताह में एक दिन कार न चलाने के लिये अपील की जायेगी। देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग का सभी का दायित्व है। तेल की बचत करते हुए सभी को कम से कम वाहनों का प्रयोग करना चाहिये। चैम्बर सभी से अपील करता है कि छोटी दूरी के लिए पैदल चलने, साइकिल का उपयोग करने तथा सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की आदत विकसित करें। 
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments