आगरा क्लब "मे क्वीन वॉल" में लगेगा ग्लैमर का तड़का, बाहरी प्रतिभाओं के लिए भी खुले द्वार

आगरा, 01 मई। आगरा क्लब "मे क्कीन बॉल" के माध्यम से शहर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा। निखारने जा रहा है। 23 मई को प्रस्तावित इस कार्यक्रम में क्लब ने युवाओं के लिए भी मंच खोल दिया है।
क्लब के डायरेक्टर एंटरटेनमेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि इस बार प्रतियोगिता के लिए एंट्रीज केवल क्लब मेंबर्स तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि बाहर से भी प्रविष्टियां ली जाएँगी। एक वर्ग क्लब सदस्यों के लिए होगा, जबकि बाहरी प्रतिभागियों के लिए अलग से एक वर्ग रखा जाएगा, क्लब का मुख्य उद्देश्य उन सभी युवाओं को प्रमोट करना है जो अपना टैलेंट दिखाना चाहते हैं। साथ ही, कार्यक्रम में एक राउंड तंबोला का भी आकर्षण रहेगा।
इस बार मुख्य आकर्षण 'मिस फ्रेशर्स' राउंड होगा। यह राउंड विशेष रूप से क्लब सदस्यों के साथ-साथ बाहरी प्रतिभागियों के लिए भी आयोजित किया जा रहा है।  प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इसके फॉर्म पूरी तरह से निःशुल्क रखे गए हैं।
सचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि क्लब आने वाले समय में सांस्कृतिक और खेल जगत की प्रतिभाओं को प्रमोट करने के लिए विशेष कार्ययोजना बना रहा है।
ग्लैमर लाइव फिल्म्स के निदेशक सूरज तिवारी ने बताया कि 23 मई को दिल्ली से आ रहीं प्रोफेशनल मॉडल्स इंडो-वेस्टर्न और ट्रेडिशनल परिधानों में रैंप वॉक करेंगी। दिल्ली के ही मशहूर कोरियोग्राफर और दिल्ली के ड्रेस डिजाइनर्स भी मौजूद रहेंगे। फाइनल में पहुँचने वाली 10 प्रतिभाओं के बीच इंट्रोडक्शन और सवाल-जवाब के दौर होंगे। प्रतिभागी इवनिंग गाउन में अपनी कैटवॉक और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगे, जिसके आधार पर 'क्लब क्वीन', 'क्लब प्रिंसेस' और 'क्लब शहज़ादी' का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही दूसरे राउंड में इंडियन ट्रेडिशनल साड़ी के साथ राउंड रहेगा।
"मे क्कीन बॉल" के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 मई है, 14 मई से क्लब में फाइनल प्रतिभागियों का वर्कशॉप रखा जाएगा, जिसमें उन्हें कैटवॉक, इंट्रोडक्शन एवं सवाल जबाब के तौर तरीके सिखाए जाएँगे।
क्लब के डायरेक्टर प्रॉपर्टी अनुराग शर्मा, डायरेक्टर किचन सौरभ अग्रवाल, डायरेक्टर स्पोर्ट्स ग्रुप कैप्टन किंशुक कुमार, डायरेक्टर लाइब्रेरी एवं गार्डन लेफ्टिनेंट कर्नल टी.सी. सिंह तथा डायरेक्टर बार विनय बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक इनाम एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान पोस्टर का भी अनावरण किया गया।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments