Agra News: खबरें आगरा की....
'मातृ-शिशु दुग्ध बैंक' का लोकार्पण
आगरा, 05 मई। नवजात शिशुओं की जीवन- रक्षा एवं मातृ-दूध के संरक्षण हेतु मंगलवार को प्रताप नगर स्थित गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम पर 'मातृ-शिशु दुग्ध बैंक' का लोकार्पण किया गया।
मुख्य अतिथि एसएन मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह ने कहा कि यह मदर मिल्क बैंक नवजात शिशुओं के लिए जीवनदाई साबित होगा। लेडी लॉयल हॉस्पिटल की अधीक्षक डॉ. पुष्प लता ने कहा कि नवजात शिशुओं को समय पर माँ का सुरक्षित एवं पोषक दूध मिलने पर शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार कहा कि माँ का दूध हर नवजात का अधिकार है।
इस अवसर पर कृष्णा गोयल और सुलेखा गोयल, अशोक गोयल, मुकेश जैन, अशोक अग्रवाल, डॉ. पीयूष जैन, डॉ. सुधा बंसल, डॉ. आरके मिश्रा, कांता माहेश्वरी, रश्मि मगन, मनोज अग्रवाल, राजीव जैन, अंकुर अग्रवाल, सचिन गोयल, राजकुमार गर्ग, राकेश गर्ग और नरेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। रमेश चंद्र अग्रवाल ने संचालन किया।
_____________________________________
पुलिस कमिश्नर का सम्मान किया विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने
आगरा, 05 मई। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय की अध्यक्ष गोपाल राय ने यहां पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को धर्मांतरण के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने हेतु सम्मानित किया।
इस दौरान विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे और सभी ने दीपक कुमार के कार्यों की सराहना की। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने दीपक कुमार को उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।
________________________________________
जीआरपी ने ट्रेनों से सामान चुराने वाले छह चोर दबोचे
आगरा, 05 मई। आगरा कैंट जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 4.80 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, घरेलू सामान और एक देसी तमंचा बरामद किया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जीआरपी थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास घूम रहे हैं।
सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर छहों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर ट्रेनों में सफर करते थे। भीड़ का फायदा उठाकर सो रहे यात्रियों के बैग, पर्स और ज्वैलरी पर हाथ साफ कर देते थे। वारदात के बाद अगले स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते थे। दिल्ली, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आगरा रूट पर इन्होंने कई वारदातें कबूली हैं। पकड़े गए आरोपी दिल्ली, मुरादाबाद और बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
_____________________________________
जनकपुरी महोत्सव कमलानगर की स्मारिका का विमोचन
आगरा, 05 मई। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत विगत वर्ष कमला नगर में संपन्न हुए जनकपुरी महोत्सव की स्मारिका 'जनक सुता के श्री राम' का विमोचन मंगलवार शाम कमला नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया। मुख्य अतिथि और जनकपुरी महोत्सव समिति कमला नगर के मुख्य संरक्षक रहे सांसद नवीन जैन ने कहा कि इस स्मारिका में संग्रहीत आलेखों से मिथिलावासियों को जिंदगी सार्थक करने के अद्भुत सूत्र मिलेंगे।
जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष रहे मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि श्री राम के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।
स्मारिका के संपादक आदर्श नंदन गुप्ता ने बताया कि स्मारिका में भगवान श्रीराम, माता जानकी, हनुमान जी से जुड़े हुए आलेखों के अतिरिक्त कमला नगर को गौरव प्रदान करने वाले कुछ मंदिरों, सेवा केंद्रों आदि की जानकारियों के भी इसमें आलेख हैं।
कार्यक्रम में राजा जनक रहे राजेश अग्रवाल, डीडी सिंघल, पार्षद पंकज अग्रवाल, रामरतन मित्तल, अनिल अग्रवाल, राकेश मंगल, रामगोपाल गोयल, राम प्रकाश, अंजू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, मंजू मंगल, सलिल कुमार गोयल, जीवनलाल मित्तल मंचासीन रहे।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments