सनसनी: दुकान के ऊपर घर की खिड़की में लटका मिला शव
आगरा, 05 मई। शमशाबाद रोड पर एक दुकान की ऊपरी मंजिल पर बने आवास में खिड़की के जंगले से एक व्यक्ति का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई।
शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब आसपास के लोगों की नजर ऊपर गई तो खिड़की से लटका शव दिखाई दिया। यह दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। थाना एकता पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। शव को नीचे उतरवाने की प्रक्रिया की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
यह आत्महत्या का मामला है या फिर इसके पीछे कोई साजिश छिपी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है, इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद क्षेत्र में भय और आशंका का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
_____________________________
Post a Comment
0 Comments